भारतीय एचएएल तेजस लड़ाकू विमान दुबई एयर शो में एक प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, लोकल समय अनुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे यह कार्यक्रम चल रहा था। उस समय सैकड़ों लोग प्रदर्शन देख रहे थे। अचानक तेजस विमान के अंदर से धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट समय रहते बाहर निकल पाया या नहीं।
🚨 LCA #Tejas क्रैश की चार तस्वीरें 🔥
— Madhurendra kumar मधुरेन्द्र कुमार (@Madhurendra13) November 21, 2025
दुबई एयर शो में इस हादसे से दहला इलाका, आग के गोले में विमान तब्दील 🔥🔥
जांच के आदेश… pic.twitter.com/QmJ8wHKSys
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को दुबई एयर शो दुनिया के प्रमुख एविएशन आयोजनों में से एक है, और इसी एयर शो में भारत का तेजस भी अपना प्रदर्शन कर रहा था। प्रदर्शन के दौरान पायलट स्टंट कर रहा था, तभी अचानक विमान का नियंत्रण बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। विमान के जमीन से टकराते ही काले धुएं का बड़ा गुबार उठ गया, जिसने पूरे क्षेत्र को ढक लिया। अभी तक भारतीय वायु सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जानें क्या है तेजस?
तेजस एक 4.5-जेनरेशन का मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। यह एयर-डिफेंस मिशन, ऑफेंसिव एयर सपोर्ट और क्लोज-कॉम्बैट ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि तेजस दुनिया के सबसे हल्के और छोटे फाइटर जेट्स में से एक है। इसे जमीनी और समुद्री दोनों तरह के ऑपरेशंस के लिए तैयार किया गया है। उल्लेखनीय है कि दुबई एयर शो से पहले, वर्ष 2024 में भी एक तेजस विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
Keywords: Tejas, Dubai Air Show, Dubai, IAF

