आज सुबह पश्चिम बंगाल में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसने लोगों को दहला दिया। कोलकाता समेत प्रदेश के कई जिलों में धरती हिलती हुई दिखाई दी। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के टुंगी से लगभग 27 किलोमीटर पूर्व था और स्थानीय समयानुसार सुबह 10:38 पर झटके दर्ज किए गए।
मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली जैसे जिलों में भी भूकंप के हल्के से लेकर तेज झटके महसूस किए गए। झटके त्रिपुरा और कोलकाता तक भी पहुंचे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में राष्ट्रीय सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही और इसका केंद्र जमीन से 135 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। अफगानिस्तान में भी रात 1:59 बजे और पाकिस्तान में सुबह 3:09 बजे झटके महसूस किए गए।
भूकंप क्यों आते हैं?
भूकंप तब आते हैं जब पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं या रगड़ खाती हैं। पृथ्वी की बाहरी परत क्रस्ट और ऊपरी मेंटल से बनी है, जो 15 बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार हिलती-डुलती रहती हैं और जब इनके बीच अत्यधिक दबाव बनता है तो भूकंप के रूप में ऊर्जा बाहर निकलती है।
Keywords: West Bengal Earthquake 2025, Kolkata Earthquake Today, Bangladesh Pakistan Afghanistan Tremors

