- Advertisement -

AP-CG बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा ढेर, एनकाउंटर में 6 नक्सली मारे गए

आंध्र प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गए। इसमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा को भी सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया।

3 Min Read

आंध्र प्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह एक बड़ी मुठभेड़ हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस एनकाउंटर में कम से कम 6 नक्सली मारे गए, जिनमें 1 करोड़ रुपये का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा भी शामिल है। इसकी पुष्टि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने की है। इस मुठभेड़ को माओवादी संगठन के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि हिडमा पिछले कई सालों से सुरक्षा एजेंसियों की वांटेड सूची में टॉप पर था।

- Advertisement -
Ad image

कौन था हिडमा?

हिडमा सुकमा जिले का रहने वाला था जिसका असली नाम संतोष था। वह CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और PLGA बटालियन नंबर-1 का प्रमुख था, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी तक पहुंचने वाला एकमात्र आदिवासी नेता था। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के मरेडपल्ली में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह ढेर हुआ। हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मुठभेड़ में मारी गई, जिस पर 40 लाख रुपये का इनाम था। वह दंतेवाड़ा (2010), झीरम घाटी (2013) और सुकमा–बीजापुर (2021) जैसे हमलों का मास्टरमाइंड था।

हिडमा भारत में हुए कई प्रमुख नक्सली हमलों के पीछे मुख्य साजिशकर्ता माना जाता था।

- Advertisement -
Ad image
  1. 2010 दंतेवाड़ा हमला
    76 CRPF जवान शहीद
    देश के नक्सल इतिहास के सबसे भीषण हमलों में से एक
  2. 2013 झीरम घाटी नरसंहार
    27 लोग मारे गए
    वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की हत्या
  3. 2021 सुकमा–बीजापुर मुठभेड़
    22 सुरक्षा कर्मी शहीद

इन हमलों के कारण वह सुरक्षा बलों के लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ था।

मुठभेड़ में मारे गए अन्य नक्सली

आईजी के अनुसार, हिडमा के साथ कई प्रमुख नक्सली टेक शंकर, चल्लुरी नारायण उर्फ सुरेश (इनाम – 40 लाख रुपये, स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य), बाकी 2 नक्सलियों की पहचान आंध्र प्रदेश की ग्रेहाउंड्स पुलिस कर रही है।

छत्तीसगढ़ में 3 नक्सली पहले भी ढेर किए गए

मुठभेड़ से 2 दिन पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भी 3 नक्सली मार गिराए गए थे, जिन पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में मादवी देवा (एरिया कमेटी सदस्य, स्नाइपर विशेषज्ञ),पोडियाम गंगी (CNM कमांडर), सोढ़ी गंगी (किस्ताराम एरिया कमेटी सदस्य) शामिल है। सुरक्षबलों ने 303 राइफल,बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL),विस्फोटक और अन्य घातक हथियार बरामद किया।यह बरामदगी इशारा करती है कि नक्सली बड़े हमले की तैयारी में थे।

Keywords: Hidma Killed Encounter, AP-CG Border Encounter, 1 Crore Bounty Maoist, Andhra Pradesh Maoist Encounter, Chhattisgarh Naxal Encounter

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू