- Advertisement -

BJP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, 6 साल के लिए पार्टी से हुए निलंबित

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और विवादित बयानों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित किया।

2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी ने अपने पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों और उनके हालिया बयानों को अनुशासनहीनता मानने हुए की गई है।

- Advertisement -
Ad image

क्यों लिया गया यह कड़ा फैसला?

नौकरशाह से नेता बने आर.के. सिंह पिछले कुछ समय से बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल में अपनी ही पार्टी BJP और गठबंधन सहयोगी नीतीश सरकार के लिए लगातार मुश्किलें खड़ी कर रहे थे।

आर.के. सिंह के हालिया विवादित बयान

  • उन्होंने सार्वजनिक रूप से नीतीश सरकार और पार्टी के अन्य नेताओं पर भ्रष्टाचार और 62,000 करोड़ रुपये के बिजली घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे गठबंधन की स्थिति असहज हो गई थी।
  • उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट नेताओं को टिकट देने वाले दलों को जनता सबक सिखाए।
  • अगर सभी उम्मीदवार दागदार हों तो मतदाता NOTA दबाए।
  • सरकार में बैठे कुछ लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
  • इन बयानों ने बिहार बीजेपी में अंदरूनी गुटबाजी को खुलकर उभार दिया।

पार्टी ने उनके इन बयानों और आचरण को पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला और अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा। गौरतलब है कि सिंह के विवादित बयानों ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया था, जिसके बाद यह स्पष्ट हो गया था कि BJP उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। इस कड़ी कार्रवाई के बाद, आरके सिंह अब अगले 6 वर्षों तक BJP से जुड़े किसी भी पद या सदस्यता पर बने नहीं रह सकेंगे। पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुशासन के मामले में किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह पूर्व केंद्रीय मंत्री ही क्यों न हो।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: BJP Expels RK Singh, BJP News Bihar, RK Singh Statement, RK Singh Expulsion, BJP Disciplinary Action

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू