- Advertisement -

निकाय चुनाव को लेकर शिवसेना शिंदे गुट की तैयारी, पार्टी ने घोषित किए चुनाव प्रभारी

महाराष्ट्र के निकाय चुनाव को लेकर शिंदे की शिवसेना पूरी तरह से है तैयार नजर आ रही है। पार्टी की तरफ से चुनाव प्रभार संभालने के लिए चुनाव प्रभारी घोषित किए गए हैं।

3 Min Read

आगामी स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनावों को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने चुनावी तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए अपने चुनाव प्रभारी घोषित कर दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिससे पार्टी के संगठन को मजबूत किया जा सके साथ ही चुनावी रणनीति तय की जा सके।

- Advertisement -
Ad image

इस नियुक्ति के जरिए पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दे दिया है। शिवसेना पार्टी की तरफ से घोषित प्रभारी आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में उम्मीदवार चयन से लेकर जनसंपर्क अभियान तक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए अलग-अलग जिलों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -
Ad image

नाशिक- नाशिक जिले के नगर परिषद/नगर पंचायत के चुनाव के लिए विधायक सुहास कांदे, विधायक किशोर दराडे और धनराज महाले को जिम्मेदारी दी गई है। जळगांव- जळगांव के वरणगांव नगर परिषद, भुसावळ नगर परिषद,धरणगाव नगर परिषद और नशिराबाद नगर परिषद की जिम्मेदारी मंत्री गुलाबराव पाटील को सौंपी गई है। नंदुरबार के ले विधायक आमश्या पाडवी, विधायक चंद्रकांत रघुवंशी को जिम्मेदारी दी गई।

जबकि धुळे की विधायक सौ मंजुळा गावीत, अहिल्या नगर के लिए विधायक अमोल खताळ, विधायक विठ्ठल लंगे पाटील, पुणे के लिए सांसद रंग बारणे, सातारा से मंत्री शंभुराज देसाई, सांगली से सांसद धैर्यशील माने, सोलापूर से पूर्व विधायक शहाजी बापू पाटील, कोल्हापूर से मंत्री प्रकाश आबिटकर, छत्रपति संभाजी नगर से विधायक सौ संजना जाधव, जालना से विधायक अर्जुन खोतकर, परभणी से विधायक अर्जुन खोतकर, हिंगोली से विधायक संतोष बांगर के साथ कई विधायकों और पूर्व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं बीड से विधायक अर्जुन खोतकर, धाराशिव से मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक तानाजी सावंत, नागपूर से मंत्री आशीष जायसवाल, वर्धा से विधायक डॉ. मनीषा कायंदे और लोकसभा संपर्क प्रमुख राज दीक्षित, भंडारा से विधायक नरेंद्र भोंडेकर, गोंदिया, चंद्रपूर के लिए पूर्व विधायक मनोहर,गढ़चिरोली- मंत्री आशीष जायसवाल, अमरावती के लिए पूर्व विधायक अभिजीत अडसूळ, वाशिम की विधायक मती भावना ताई गवळी, बुलढाणा की केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव, रायगड के लिए मंत्री भरतशेठ गोगावले, रत्नागिरी से मंत्री उदय सामंत और सिंधुदुर्ग की जिम्मेदारी विधायक दीपक केसरकर को दी गई है।

Keywords: Shiv Sena Shinde Faction, Municipal Elections, Election Preparation, Election In-Charge, Political Strategy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू