बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना तेज़ी से जारी है और रुझानों ने शुरुआती तस्वीर को लगभग साफ कर दिया है। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में से 236 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं, जिनसे यह स्पष्ट है कि मुकाबला इस बार एकतरफा होता दिख रहा है।
रुझानों के मुताबिक
- NDA – 190 सीटों पर आगे चल रही है।
- महागठबंधन- 50 सीटों पर आगे है
इन आंकड़ों ने यह संकेत दे दिया है कि राज्य की सत्ता किस करवट बैठने वाली है।
किसे कितना समर्थन मिला?
रुझानों के आधार पर बिहार के प्रमुख दलों का वोट शेयर:-
- JDU का वोट शेयर 18.69%
JDU को 237 सीटों पर मिले कुल वोटों में यह बड़ा हिस्सा इसका मजबूत जनाधार दिखाता है। - BJP का वोट शेयर 22.61%
बीजेपी सबसे अधिक वोट शेयर के साथ इस चुनाव में आगे दिखाई दे रही है। - RJD का वोट शेयर 22.66%
RJD का वोट शेयर भले ही BJP के आसपास है, लेकिन सीटों के रुझान महागठबंधन के लिए निराशाजनक हैं। - INC का वोट शेयर 8.08%
कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में खास प्रभावी नहीं दिख रहा है।
NDA की सरकार बनना तय?
रुझानों में यह स्पष्ट है कि NDA बहुमत के जादुई आंकड़े 122 से काफी आगे निकल चुका है। महागठबंधन रुझानों में बुरी तरह पीछे है। BJP और JDU कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। अगर यही रुझान अंतिम नतीजों तक बने रहते हैं तो बिहार में NDA की सरकार बनना तय माना जा सकता है।
चुनाव 2 चरणों में संपन्न
बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को 2 चरणों में संपन्न हुए थे। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में 1951 के बाद रिकॉर्डतोड़ 67.13% मतदान हुआ। पुरुष मतदाताओं में मतदान प्रतिशत 62.98% तथा महिला मतदाताओं में 71.78 % रहा। मतदान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी जीत का दावा किया था। हालांकि रुझानों ने तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है और NDA को पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ता दिखाया है।
Keywords: Bihar Election 2025, NDA Leads, Bihar Vote Share, Assembly Election Trends, RJD Vs NDA Bihar

