- Advertisement -

ताजमहल के बंद कमरों का रहस्य हुआ उजागर, जानें दरवाज़ों के पीछे छिपी असली सच्चाई

ताजमहल सिर्फ मोहब्बत की निशानी नहीं, रहस्यों से भरा अद्भुत स्मारक के बंद दरवाजा की सच्चाई आई सामने।

2 Min Read

दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल सिर्फ मोहब्बत की निशानी नहीं, बल्कि रहस्यों से भरा एक अद्भुत स्मारक है। मुगल बादशाह शाहजहां ने इसे 17वीं सदी में अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ताजमहल के अंदर 20 से ज़्यादा कमरे ऐसे हैं जो आज भी बंद हैं?कई लोग सोचते हैं क्या इन कमरों में कोई खज़ाना, मंदिर, या कोई गुप्त रहस्य छिपा है?

- Advertisement -
Ad image

असल में इन कमरों के पीछे छिपी है एक ऐतिहासिक कहानी!

पुरातत्व विभाग के अनुसार, ताजमहल के नीचे बना ‘तहखाना’ दरअसल गर्मी से बचने के लिए बनाया गया था, जहां शाही परिवार गर्म दिनों में ठंडक पाने के लिए रुकता था। साल 1978 में आई यमुना नदी की बाढ़ से इन भूमिगत हिस्सों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद ASI (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) ने इन कमरों को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया।

क्या कहते हैं इतिहासकार?

इतिहासकार राणा सफ़वी के मुताबिक, इन कमरों को छिपाने के लिए नहीं बल्कि स्मारक की स्थिरता बचाने के लिए बंद किया गया था। ASI ने साफ किया है कि ये कमरे स्थायी रूप से बंद नहीं हैं। इन्हें मरम्मत और संरक्षण के लिए समय-समय पर खोला जाता है। पूर्व ASI निदेशक के.के. मोहम्मद ने भी कहा कि ताजमहल में किसी मंदिर या शिवलिंग जैसी संरचना का कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कहा मैंने खुद कई बार वह जगह देखी है, वहां मंदिर या गर्भगृह जैसी कोई चीज़ मौजूद नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

आखिर इस वजह से बंद रहते हैं कमरे

ताजमहल के इन बंद कमरों को लेकर जितनी अफवाहें हैं, सच्चाई उतनी ही रोचक है ये कमरे इतिहास को छिपाने नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित रखने के लिए बंद किए गए हैं।

Keywords: Taj Mahal Secrets, Locked Chambers Taj Mahal, Shah Jahan Mumtaz Mahal, ASI Restoration Taj Mahal, Taj Mahal Mystery Revealed

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू