केरल में स्थानीय स्वशासन संस्थाओं (Local Self Government Institutions) के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, ये महत्वपूर्ण चुनाव 2 चरणों में होंगे, प्रथम चरण का मतदान 9 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 11 दिसंबर को मतदान होना है। वहीं 13 दिसंबर को मतगणना होगी।
क्यों महत्वपूर्ण हैं ये चुनाव?
केरल के ये निकाय चुनाव 6 कॉर्पोरेशनों, 87 नगरपालिकाओं और 941 ग्राम पंचायतों सहित राज्य की 23,576 सीटों पर राजनीतिक दलों की पकड़ और जनाधार को परखने का एक बड़ा मौका होंगे। सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF), संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) सहित सभी प्रमुख दल इन चुनावों में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इन चुनावों के नतीजों का असर 2026 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
हरित प्रोटोकॉल का पालन
इस बार के स्थानीय निकाय चुनावों में हरित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। यह फैसला राज्य चुनाव आयोग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) के निर्देश पर लिया गया है, जिसके तहत प्रचार से लेकर चुनाव के बाद की सफाई तक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
Keywords: Kerala Local Body Elections, LDF UDF BJP Kerala, Pollution Control Board, Panchayat Chunav Kerala

