- Advertisement -

टीवी के स्टार कपल का टूट रहा है रिश्ता!, शादी के चार साल बाद अखिर क्यों लिया तलाक का फैसला?

टीवी के पॉपुलर स्टार कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के रिश्ते में दरार आ गई है।चार साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक का फैसला लिया।

3 Min Read

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अब अपने रिश्ते को खत्म करने की ओर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने तलाक के लिए आवेदन दे दिया है और शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला किया है। हाल ही में टीवी स्टार्स जय भानुशाली और माही विज के तलाक की खबरों के बाद अब इसी तरह की खबरें ऐश्वर्या और नील भट्ट से जुड़ी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे और अब उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी तक यह औपचारिक रूप से पूरी तरह से तय नहीं हुआ है, लेकिन तलाक की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

- Advertisement -
Ad image

टीवी की हिट जोड़ी

नील और ऐश्वर्या की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में पहले से ही काफी मशहूर रही है। उनके फैंस के लिए यह खबर निश्चित ही एक बड़ा झटका है। करीबी सूत्र के मुताबिक, दोनों के बीच समय से पहले ही दूरी बन गई थी और अब तलाक की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं।

सेट से शुरू हुई थी कहानी

नील और ऐश्वर्या की मुलाकात पहली बार साल 2020 में टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के सेट पर हुई थी। नील ने इसमें विराट चव्हाण नाम के पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जबकि ऐश्वर्या ने पाखी का रोल किया। ऑन-स्क्रीन उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और यह रिश्ता ऑफ-स्क्रीन भी आगे बढ़ गया।

- Advertisement -
Ad image

डेटिंग के बाद, नील और ऐश्वर्या ने साल 2021 में उज्जैन में शादी की थी। चार साल बाद अब यह शादी टूटने जा रही है। दोनों ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 जैसे प्रोजेक्ट्स में भी साथ काम किया था और उन्हें स्मार्ट और पॉपुलर जोड़ी के रूप में जाना जाता था। बहरहाल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की ऑन-स्क्रीन जोड़ी अब ऑफ-स्क्रीन अलग राहों पर। फैंस के लिए यह खबर बड़ा झटका साबित हुई है।

Keywords: Aishwarya Sharma Neil Bhatt Breakup, TV Celebrity Divorce, Bigg Boss 17 Couple, ‘Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin’ Stars

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू