- Advertisement -

राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, किरेन रिजिजू बोले- “नाकामियों को छिपाने का नया तरीका”

बीजेपी ने राहुल गांधी के चुनावी धांधली के आरोपों को खारिज किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी झूठे दावे कर अपनी राजनीतिक नाकामी को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

3 Min Read

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में करीब 25 लाख फर्जी वोट डाले गए और यह पूरी गड़बड़ी चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से हुई। राहुल ने जोर देकर कहा कि पूरे राज्य का चुनाव चुराया गया और यह सच है। उनका मानना है कि इस तरह लोकतंत्र की संस्थाओं की विश्वसनीयता पर असर पड़ रहा है और आम लोगों के वोट सुरक्षित नहीं हैं। बिहार चुनाव से पहले उनके इन बयानों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

- Advertisement -
Ad image

बीजेपी ने दिया राहुल गांधी के आरोपो का जवाब

राहुल गांधी के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार “नकली नाम” लेकर देश की संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। रिजिजू ने तंज कसते हुए कहा, “जब कांग्रेस नेता काम नहीं करते, तो जीत कैसे संभव है?” उनका कहना था कि राहुल गांधी ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान देते हैं। रिजिजू ने यह भी कहा कि कांग्रेस का यह तरीका बन गया है जब परिणाम उनके पक्ष में होते हैं, तो ताली बजाते हैं, और जब खिलाफ आते हैं, तो चुनाव आयोग और मीडिया को दोष देने लगते हैं।

एग्जिट पोल से लेकर आरोपों तक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी एग्जिट पोल का हवाला देकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल एनडीए की जीत दिखा रहे थे, लेकिन असली नतीजे में यूपीए की सरकार बनी। रिजिजू ने कहा, “हमने हार को स्वीकार किया और यूपीए को बधाई दी, लेकिन चुनाव आयोग पर दोष नहीं डाला।” उनका कहना था कि लोकतंत्र में जीत और हार दोनों को सम्मान देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस हर बार अपनी हार का ठीकरा किसी न किसी संस्था पर फोड़ देती है।

- Advertisement -
Ad image

विदेश से लेकर हरियाणा तक

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रिजिजू ने कहा कि राहुल विदेशों में जाकर भारत, लोकतंत्र और संस्थाओं की आलोचना करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी, “भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर राहुल गांधी जो खेल खेल रहे हैं, वह कभी सफल नहीं होगा।” बीजेपी के मुताबिक, राहुल का यह बयान उनकी चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद जनता को भ्रमित करना और खोए राजनीतिक आधार को वापस पाना है।

Keywords: Rahul Gandhi, Kiren Rijiju, Vote Chori, Haryana Election, BJP Vs Congress, Election Commission

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू