- Advertisement -

Bigg Boss 19: काम्या पंजाबी ने नॉमिनेशन पर उठाए सवाल, बोलीं “गंदा है पर धंधा है ”, फैंस बोले “पूरा गेम स्क्रिप्टेड है”

बिग बॉस 19 के नॉमिनेशन पर काम्या पंजाबी ने मेकर्स पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बार कंटेस्टेंट्स नहीं, बल्कि खुद बिग बॉस ने तय किया कि किसे नॉमिनेट करना है।

3 Min Read

बिग बॉस 19 के हालिया नॉमिनेशन एपिसोड ने ना सिर्फ घरवालों को बल्कि दर्शकों को भी हैरान कर दिया है। शो की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने इस नॉमिनेशन प्रोसेस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ कहा कि इस बार घरवालों ने नहीं, बल्कि खुद बिग बॉस ने तय किया कि किसे नॉमिनेट करना है और किसे बचाना है।

- Advertisement -
Ad image

भड़की काम्या पंजाबी

दरअसल, नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को दो-दो के जोड़े में कन्फेशन रूम में बुलाया गया, जहां उन्हें पहले से तय दो या तीन नाम दिए गए। उन्हें इनमें से किसी एक को नॉमिनेट और किसी एक को सुरक्षित करने के लिए कहा गया। इस टास्क के बाद सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट और अशनूर कौर नॉमिनेशन लिस्ट में आ गए। काम्या पंजाबी, जो खुद बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुकी हैं, हर सीजन की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा , “ये कैसा नॉमिनेशन है? जिन कंटेस्टेंट्स के नाम दिए गए, उससे साफ झलक रहा था कि बिग बॉस इन्हीं को नॉमिनेट करवाना चाहते थे। गंदा है, पर धंधा है ये।” काम्या के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा। कई यूजर्स ने कहा कि इस बार का नॉमिनेशन पूरी तरह से स्क्रिप्टेड और फिक्स था।

लोगों में फूटा गुस्सा

एक यूजर ने लिखा, “ये नॉमिनेशन पहले से तय था। बिग बॉस गौरव खन्ना को नॉमिनेट और अमल, शहबाज, कुनिका को बचाना चाहते थे।”

- Advertisement -
Ad image

दूसरे ने कमेंट किया, “हर बार की तरह मेकर्स अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को बचा रहे हैं। इस सीजन में तो धांधली खुलकर हो रही है।”

वहीं एक यूजर ने कहा, “मेकर्स अमल को विनर और तान्या मित्तल को रनर-अप बनाना चाहते हैं, लेकिन कोई इस सीजन को याद नहीं रखेगा।”

सोशल मीडिया पर बढ़ते इन रिएक्शंस से साफ है कि ‘बिग बॉस 19’ का नॉमिनेशन राउंड इस बार दर्शकों के बीच सबसे विवादित एपिसोड बन गया है।

Keywords: Bigg Boss 19 Nomination, Kamya Punjabi Reaction, Scripted Bigg Boss, Gaurav Khanna Nomination, Bigg Boss Controversy

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू