- Advertisement -

विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम का शानदार स्वागत, पीएम मोदी आज करेंगे टीम इंडिया को सम्मानित

महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। दिल्ली एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया गया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टीम को सम्मानित करेंगे।

3 Min Read

विश्व विजेता बनने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मंगलवार शाम मुंबई से दिल्ली लौटते ही जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर जैसे ही खिलाड़ी उतरे, तालियों और जयकारों की गूंज से पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। फैंस ने फूल मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया और इस खुशी के मौके पर केक भी काटा गया, जिसकी तस्वीरें एयरपोर्ट प्रशासन ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। खिलाड़ी टर्मिनल से बाहर आते ही विशेष बस में बैठाए गए और पुलिस टीम व्यवस्था संभालने के बाद फ्री हो गई। टीम सीधे ताज होटल के लिए रवाना हुई।

- Advertisement -
Ad image

प्रधानमंत्री करेंगे खिलड़ियों को सम्मानित

करीब आधी सदी का इंतजार खत्म हुआ और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीत का गौरव हासिल किया। आज (बुधवार) टीम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी, जिसमें वे सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि इस मौके पर टीम पीएम मोदी को एक खास तोहफा देंगी। दीप्ति ने कहा कि अभी तय नहीं हुआ है कि क्या दिया जाएगा, लेकिन टीम जर्सी, बैट या किसी और उपहार के रूप में पीएम को गिफ्ट जरूर देगी।

फाइनल की हीरो शेफाली वर्मा का अलग फैसला

इस जीत में टीम के सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे। फाइनल में शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए और दो विकेट लिए, जिससे उनकी भूमिका बेहद अहम रही। वहीं, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट हासिल किए। हालांकि, स्वागत के लिए निकली बस में शेफाली वर्मा शामिल नहीं थीं। वह पहले ही अपनी प्राइवेट कार से एयरपोर्ट से निकल गई थीं। फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन चूंकि रोहतक दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है, इसलिए संभावना है कि वह सीधे अपने घर चली गई हों।

- Advertisement -
Ad image

देशभर में मनाया गया जश्न

दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इस ऐतिहासिक जीत का जश्न देखने को मिला। फैंस खिलाड़ीओं के साथ सेल्फी लेने को उत्साहित नजर आए। यह जीत केवल क्रिकेट की नहीं, बल्कि उस जज़्बे की भी है जिसने साबित कर दिया कि जब बेटियां ठान लेती हैं, तो इतिहास रच देती हैं।

Keywords: Women’S Cricket World Cup, Team India, Delhi Airport Celebration, India Women Champion

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू