प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी के हालिया इंटरव्यू ने बॉलीवुड गलियारों में हलचल मचा दी है। एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान तान्या ने दावा किया कि इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से एस्कॉर्ट सर्विस का हिस्सा रही है। तान्या के मुताबिक, यह एक्ट्रेस अपने करियर के मुश्किल दौर में पैसों के लिए यह रास्ता अपनाने पर मजबूर हुई और अब कई हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स से जुड़ी हुई है।
होश उड़ा देने वाला खुलासा
तान्या ने बताया कि यह एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है और अपनी सादगी व प्रतिष्ठा के लिए मशहूर मानी जाती है। हालांकि, जब उसे काम मिलना कम हो गया, तो उसने एस्कॉर्ट सर्विस के जरिए पैसा कमाना शुरू किया। वह अलग-अलग शहरों में जाकर लोगों से मिलती है और ऐसा जीवन जीती है जो बाहर से देखने में ग्लैमरस लगता है, लेकिन असल में एक मुखौटा है। डिटेक्टिव ने खुलासा किया कि इस एक्ट्रेस का एक ऐसा पार्टनर है जो फिल्म इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा है। दोनों का रिश्ता लंबे समय से चला आ रहा है, मगर जब उस व्यक्ति को शक हुआ कि एक्ट्रेस उसे धोखा दे रही है, तो उसने तान्या पुरी की एजेंसी की मदद ली। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि एक्ट्रेस के कई लोगों से गहरा संबंध हैं और वह लगातार देशभर में यात्रा करती है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक्ट्रेस के पार्टनर को उसकी असलियत पता चलने के बाद भी उसने रिश्ता खत्म नहीं किया। तान्या के अनुसार, “उसे सच्चाई का पता चल गया था, लेकिन उसने रिश्ता इसलिए नहीं तोड़ा क्योंकि उस एक्ट्रेस से आने वाला पैसा उनके बिजनेस और लाइफस्टाइल को बनाए रख रहा था।”
तान्या ने यह भी बताया कि ऐसे हाई-प्रोफाइल मामलों में गोपनीयता बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इनसे जुड़ी हस्तियों की छवि और करियर दोनों दांव पर होते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी का नाम उजागर नहीं करेंगी, क्योंकि उनका उद्देश्य सिर्फ सच को सामने लाना है, किसी को बदनाम करना नहीं।
Keywords: Bollywood Actress, Escort Service, Tanya Puri Interview, Shocking Revelation

