बिग बॉस 19 का 73वां एपिसोड ड्रामा, इमोशन और झगड़ों से भरा हुआ रहा। एपिसोड की शुरुआत तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बातचीत से होती है, जहां तान्या खुद के बयान को लेकर सफाई देती नज़र आती हैं। दूसरी ओर मालती चहर, मृदुल तिवारी की इंग्लिश सुधारती दिखीं,माहौल हल्का-फुल्का था, लेकिन कुछ ही देर में घर में तूफ़ान मच गया।
नॉमिनेशन टास्क से बढ़ा तनाव
बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क का ऐलान किया। जोड़ी में आए कंटेस्टेंट्स को 2 नामों में से एक को नॉमिनेट करना था और यह फैसला उन्हें एकमत होकर लेना था।
पहला राउंड- मालती चहर, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट को मृदुल तिवारी और अभिषेक बाजाज में से एक को चुनना था। अशनूर ने अभिषेक को बचाने की बात कही, लेकिन फरहाना और मालती ने इंकार कर दिया। नतीजा ये हुआ कि अभिषेक बजाज नॉमिनेट हुए।
दूसरा राउंड: अमाल मलिक और मृदुल तिवारी को तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट में से चुनना था। उन्होंने फरहाना को नॉमिनेट कर तान्या को बचाया।
तीसरा राउंड: कुनिका सदानंद और नीलम गिरी को गौरव खन्ना, शहबाज़ बदेशा और अमाल मलिक में से चुनना था। दोनों ने गौरव खन्ना को नॉमिनेट किया।
चौथा राउंड: गौरव और अभिषेक ने नीलम गिरी और मालती चहर में से नीलम को चुना।
पांचवां राउंड: तान्या मित्तल और शहबाज़ बदेशा को अशनूर कौर और कुनिका सदानंद में से चुनना था। उन्होंने अशनूर कौर को नॉमिनेट किया।
वहीं फाइनल नॉमिनेशन मेंअभिषेक बाजाज, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी और अशनूर कौर का नाम शामिल रहा।
अभिषेक ने तान्या को मारा ताना
अभिषेक ने तान्या पर ताना मारते हुए कहा कि तान्या ने साड़ी से सूट पहन लिया है और उसे लगता है कि इस बदलाव से उसका गेम भी बदल जाएगा। ऐसे में अभिषेक के इस कॉमेंट पर तान्या करारा जवाब देती हुई नज़र आई, जहां तान्या ने अभिषेक से कहा कि फिलहाल अभिषेक को अपने गेम पर ध्यान देना चाहिए, न कि तान्या के गेम पर।
कुनिका के खर्राटों से परेशान हुए घरवाले
कुनिका के खर्राटों से परेशान हुए घरवाले। शहबाज ने कहा मैं कुनिका को दोबारा नोमिनेशन में डालना चाहता हूं मुझसे गलती हो गई। वो अंदर गंदे गंदे खर्राटे मार रही हैं।
तान्या और शहबाज़ का बड़ा झगड़ा
नॉमिनेशन के बाद तान्या और शहबाज़ के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। तान्या ने शहबाज़ से उनकी आमदनी और गर्लफ्रेंड को लेकर निजी सवाल पूछे, जिससे शहबाज़ नाराज़ हो गए। उन्होंने अमाल मलिक से जाकर कहा कि तान्या ने उन्हें गलत तरीके से पेश किया है। बात बढ़ी तो शहबाज़ भावुक हो गए और बाथरूम एरिया में रोते हुए दिखे। अशनूर और अभिषेक ने उन्हें समझाने की कोशिश की, जबकि अमाल ने माहौल शांत करने की कोशिश की। वहीं, मालती चहर ने कहा ये सब कुछ फेक है।
तान्या और शहबाज़ की बहस के बाद घर के रिश्तों में दरार साफ दिखाई दी। अभिषेक के तानों और तान्या की जवाबी बहस से घर का संतुलन पूरी तरह बदलता दिखा।
Keywords:- Bigg Boss 19 latest news, BiggBoss19, Bigg Boss19 Nominations, BB19Drama

