कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डुबाने की योजना में हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी एनडीए की जीत के बाद अपने किसी ‘चेले’ को मुख्यमंत्री बना देंगे, जबकि नीतीश को घर बैठा दिया जाएगा।
पटना में मीडिया से बातचीत में खड़गे ने कहा नीतीश जी कहां थे, नहीं दिखे। एनडीए सरकार बनाने की बात करने वालों ने उन्हें गायब कर दिया। इतना गायब कर दिए, उनको मुख्यमंत्री बनाने का नाम ही नहीं लेते।
चुनाव के बाद नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ करने का आरोप
खड़गे ने आगे आरोप लगाया कि नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया गया है, और चुनाव के बाद उन्हें दूध से मक्खी की तरह बाहर निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा अब ये (नीतीश) मोदी की गोद में बैठे हैं। वह अपने किसी चेले को मुख्यमंत्री बनाएंगे और कहेंगे नीतीश जी, आपकी तबियत ठीक नहीं है, आप घर बैठकर आराम करिए, हम आपकी औषधि का इंतजाम करते हैं। खड़गे के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी नीतीश कुमार को नजरअंदाज करके एनडीए की योजना के अनुसार मुख्यमंत्री पद अपने करीबी व्यक्ति को सौंपना चाहते हैं।
RJD-कांग्रेस संबंध और मोदी पर आरोप
इसके अलावा खड़गे ने RJD द्वारा कांग्रेस पर मुख्यमंत्री पद छीनने के आरोपों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। न कांग्रेस को कोई डरा सकता है न कांग्रेस किसी से डरने वाली है। हमारा महागठबंधन सम्मान और दोस्ती के साथ आगे बढ़ रहा है।
खड़गे का यह बयान बिहार चुनाव 2025 के राजनीतिक परिदृश्य में महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे महागठबंधन और एनडीए के बीच सत्तारूढ़ समीकरण और रणनीति पर प्रकाश डाला गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ा सकता है और महागठबंधन-एनडीए के बीच सत्तासंघर्ष को और तेज कर सकता है।
Keywords: Mallikarjun Kharge Statement On Nitish, Bihar Politics 2025, Bihar Election 2025 News, NDA Mahagathbandhan Bihar, Nitish Kumar Modi Controversy

