- Advertisement -

‘मेरे कंधे पर ये तिरंगा मेरे लिए…..’, व्हीलचेयर पर जश्न मानाने वाली प्रतिका ने कही दिल छू लेने वाली बात

महिला वर्ल्ड कप 2025 में स्टार ओपनर प्रतिका रावल ने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता। चोट के कारण बाहर होने के बाद भी टीम की जीत पर उनका जोश और देश के प्रति गर्व सबके दिल छू गया।

3 Min Read

भारतीय महिला टीम की शानदार ओपनर प्रतिका रावल ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में शानदार परफॉर्मन्स दिया। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान बेहतरीन शुरुआत के बाद वह चोटिल हो गईं और जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। यह टीम और फैंस दोनों के लिए बड़ा झटका था क्योंकि प्रतिका लगातार रन बना रही थीं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को मौका मिला। चोट लगने के बाद भी प्रतिका ने हिम्मत नहीं हारी। प्रतिका हर मैच में अपने टीम का हौसला बढाती रहीं और भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी उन्होंने व्हीलचेयर पर मैदान में उतरकर टीम के साथ मिलकर जश्न मनाया।

- Advertisement -
Ad image

‘इस टीम का हिस्सा होना खास है’

टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रतिका रावल काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा, “इस समय मैं जो महसूस कर रही हूं, वो में शब्दों में बता नहीं सकती। मेरे मुंह से अभी कोई शब्द ही बहार नहीं आ रहे हैं। मेरे कंधे पर मजूद ये तिरंगा मेरे लिए बहुत मायने रखता है। और आज अपने टीम के साथ यहां होना मुझे बहुत खुशी दे रहा है। इस टीम का हिस्सा होना मेरे लिए बहुत खास है। चोट तो गेम का एक हिस्सा है। मुझे बहुत खुशी हो रही है की में इस चैंपियन टीम का हिस्सा थी और हूं। यह टीम मुझे बहुत अच्छी लगती है। इस टीम के लिए मैं अपने इमोशंस बयां नहीं कर सकती।

इंडियन टीम के लिए प्रतिका ने बनाये है इतने रन

प्रतिका रावल ने 2024 में भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्दी ही भरोसेमंद ओपनर बन गईं। अब तक 24 वनडे में उन्होंने 1110 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी उनके बल्ले से 6 मैचों में 308 रन आए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक रहा। उनकी तेज खेल शैली और स्ट्राइक रोटेशन की क्षमता ने भारत की बल्लेबाजी को मजबूती दी।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय टीम को बताया जीत की पूरी हकदार

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिका ने कहा, “यह जीत टीम की मेहनत और एकजुटता का नतीजा है। बाहर बैठकर मैच देखना मुश्किल था, लेकिन हर विकेट और छक्का के साथ स्टेडियम की एनर्जी महसूस होती थी।” उन्होंने कहा कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप की पूरी हकदार थी, क्योंकि हर खिलाड़ी ने अपना रोल बखूबी निभाया। चोट के बावजूद टीम के साथ खड़े रहकर उन्होंने यह दिखाया कि असली खिलाड़ी वही होता है जो मुश्किल समय में भी टीम का मनोबल बढ़ाए और साथ निभाए।

Keywords: Pratika Rawal, India Women Cricket Team, Women’S World Cup 2025, Indian Women Cricket, Indian Women Champions

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू