नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भारत को पांचवां झटका मिला। अमनजोत कौर 12 रन बनाकर आउट हुईं। इससे पहले, हरमनप्रीत कौर 20, जेमिमा रोड्रिग्स 24, शेफाली वर्मा 87 और मंधाना 45 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी हैं। बारिश के कारण मैच करीब 2 घंटे देरी से शुरू हुआ। भारत ने शेफाली और मंधाना की 104 रन की साझेदारी से मजबूत शुरुआत की थी। फिलहाल दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं, और टीम की स्थिति अभी भी मुकाबले में टिकी हुई है।
7 months ago02.11.2025 8:32 अपराह्न
IND-W vs SA-W Final LIVE: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 298 रन का लक्ष्य
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 299 रन का लक्ष्य दिया है। नवी मुंबई के डॉ. डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में भारत की पारी 50 ओवर में 298/8 पर खत्म हुई।
7 months ago02.11.2025 8:22 अपराह्न

