- Advertisement -

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त का बड़ा बयान — “हिंसा पर जीरो टॉलरेंस”

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कानून-व्यवस्था और मतदान सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आया बयान।

2 Min Read

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कानून-व्यवस्था और मतदान सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए ना कोई पक्ष है, ना कोई विपक्ष-सब समकक्ष हैं। जहां तक हिंसा की बात है, आयोग इसके प्रति शून्य सहिष्णुता रखता है। हमारा लक्ष्य है कि हर मतदाता शांतिपूर्वक, बिना डर के और पारदर्शी तरीके से मतदान कर सके। मुख्य चुनाव आयुक्त का ये बयान दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद आया है।

- Advertisement -
Ad image

हिंसा रोकने को सख्त निर्देश

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आयोग का प्राथमिक लक्ष्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराना है। इसके लिए सुरक्षा बलों को निर्देश दिया गया है कि संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाई जाए, अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम सुनिश्चित किए जाएं। हर जिले में विशेष मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है, जो मतदान से पहले और मतदान के दिन हालात पर नजर रखेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि लोग बिना किसी डर के निडर होकर मतदान करें, उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सियासी सरगर्मी

चुनाव से पहले मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस मामले में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को उनके मोकामा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अनंत सिंह को कड़ी सुरक्षा में पटना पुलिस लाइन लाया गया। यह कार्रवाई चुनाव आयोग की निगरानी में की गई है ताकि आगामी चुनावों में निष्पक्षता बनी रहे।

- Advertisement -
Ad image

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों 6 नवंबर और 11 नवंबर को कराए जा रहे हैं।

Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Chief Election Commissioner, Anant Singh Arrest, Zero Tolerance Policy, Election Violence

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू