बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में उभरते हुए सिंगर मान पानू की जमकर तारीफ की है। मान का नया ट्रैक ‘I’m Done’ सलमान को इतना पसंद आया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए लिखा, “काफी समय बाद इतना शानदार ट्रैक सुना… कॉन्ग्रैचुलेशंस काश ये मेरा गाना होता… @maanpanu_” सलमान की इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच सवाल उठने लगा आखिर ये मान पानू हैं कौन?
उत्तराखंड के कुमाऊं शुरू हुआ सफर
मान पानू का जन्म 5 जुलाई को कुमाऊं, उत्तराखंड में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई कुमाऊं यूनिवर्सिटी से की है, जहां से उन्होंने मैथमैटिकल साइंसेज में डिग्री हासिल की। मान ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत Hitech Proaudio India Pvt. Ltd. में मार्केटिंग इंटर्न के तौर पर मार्च 2022 में की थी।
सिर्फ 10 महीनों में उन्होंने कंपनी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 80% की ग्रोथ दर्ज की और 5 महीनों में करीब 25 डील्स सफलतापूर्वक क्लोज़ कीं।
इसके बाद, उन्होंने फरवरी 2022 में Farr Studio, मुंबई में असिस्टेंट म्यूज़िक प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। यहां उन्होंने तीन साल तक फ्रीलांसिंग करते हुए छह गानों वाले एक एलबम पर काम किया और कई कलाकारों के साथ मिलकर उनकी संगीत यात्रा को नई दिशा दी।
म्यूज़िक इंडस्ट्री में पहचान
दिसंबर 2022 से अगस्त 2025 तक मान ZOEE नामक प्रोजेक्ट के साथ सिंगर-सॉन्गराइटर के रूप में जुड़े रहे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पहचान इंडी म्यूज़िक स्पेस में बनानी शुरू की। उनका गाना ‘I’m Done’, जो 17 सितंबर 2025 को Warner Music India के तहत रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट साबित हो रहा है। यह ट्रैक I-Popstar: Vol. 1 का हिस्सा है, और मान की जादुई आवाज़ और दिल को छू जाने वाले बोलों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया है।
सलमान खान हुए सिंगर मान पानू के फैन
सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस से एक तस्वीर शेयर करते हुए मान के गाने की तारीफ की।
उनकी पोस्ट के बाद मान ने भावुक होकर लिखा, “Now I’m Done ” यह छोटा-सा जवाब उनके लिए सलमान की तारीफ से मिली खुशी को साफ बयां करता है। फिलहाल फिलहाल आदित्य रिखारी की टीम के साथ I-Popstar शो के कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रहे हैं। उनकी सुरीली आवाज़ और दिल को छू जाने वाले लिरिक्स ने उन्हें म्यूज़िक लवर्स के बीच एक खास पहचान दिला दी है।
Keywords: Maan Panu Biography, Salman Khan Praises Singer, I’M Done Song, Uttarakhand Singer Success Story

