Bigg Boss 19:सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस सीजन ट्विस्ट्स, ड्रामा और इमोशन्स से भरपूर साबित हो रहा है। पिछले हफ्ते बसीर अली और नेहल चुडासमा की डबल एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया था, और इस हफ्ते भी एक शॉकिंग एविक्शन होने जा रहा है।
सोशल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते घर से बाहर हाउस कैप्टन प्रणीत मोरे का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रणीत की सेहत पिछले कुछ दिनों में काफी बिगड़ गई थी। शुरुआत में उन्हें सीक्रेट रूम में शिफ्ट करने पर विचार किया गया, लेकिन उनकी हालत के कारण गेम जारी रखना मुश्किल हो गया। मेकर्स ने इसी वजह से यह फैसला लिया।
घर से शॉकिंग एविक्शन
हालांकि, कुछ अटकलें हैं कि प्रणीत को सीक्रेट रूम में रखा गया है और स्वास्थ्य बेहतर होने पर वह शो में लौट सकते हैं, लेकिन अधिकांश सूत्र मानते हैं कि उनकी एविक्शन परमानेंट है। यह खबर उनके फैंस के लिए काफी इमोशनल और अनएक्सपेक्टेड साबित हो सकती है।
इस हफ्ते के नॉमिनेशन राउंड में लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं,सिवाय अभिषेक बजाज, अश्नूर कौर और मृदुल तिवारी के। आने वाला एपिसोड और भी ड्रामेटिक और इमोशनल होने वाला है।
फैंस और दर्शकों को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान से एविक्शन की पुष्टि का इंतजार है।
Keywords: Bigg Boss 19 latest news,Praneet More eviction,Bigg Boss 19 shocking twist,Salman Khan weekend ka vaar, Bigg Boss 19 nominations

