बिहार के मोकामा के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में शनिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरआत में जो दावा किया जा रहा था दुलारचंद की मौत को लेकर अब डॉक्टरों के रिपोर्ट्स में बिलकुल उसका उलटा दिख रहा है, ‘गोली लगने से नहीं हुई थी दुलारचंद यादव की मौत’। आपको बता दें, तीन डॉक्टरों के पन्नेल ने मिलकर पोस्टमार्टम किया, जिसमे सामने आया की उनके पैर के एंकल के पास गोली लगी यही जो की आर-पार निकल गयी थी। यह चोट जानलेवा नहीं थी। मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर के मुताबिक, दुलारचंद यादव के शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए और उनके सीने की पसलियां भी टूटी हुई थी। डॉक्टरों ने अनुमान लगाया है की फेफड़ा फटने से उनकी मौत हुई है।
डॉक्टरों के रिपोर्ट्स से बदल सकता है केस की दिशा
डॉक्टरों की टीम ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और बताया है की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट शनिवार को सार्वजानिक हो सकती है। इन्वेस्टीगेशन टीम का कहना है कि दुलारचंद के शरीर पाए गए गहरे निशान किसी गंभीर हमले के ओर इशारा कर रही है। इस चौकाने वाले खुलासे के बाद जांच की दिशा बदल गयी है। अब सवाल उठ रहे है कि अगर उनकी मौत गोली लगने से हुई है तो उनके शरीर पर गहरे जख्म कैसे लगी? पुलिस भी अब फाइनल रिपोर्ट के इंतजार में है ताकि केस को नई दिशा से जांचा जा सके।
आखिर क्या है पूरा मामला?
दुलारचंद यादव मोकामा में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार कर रहे थे। 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान अचानक दों गुटों में फायरिंग शुरू हो गयी और इसी फायरिंग के तहत उनकी मौत हो गयी। शुरूआती रिपोर्ट में दवा किया जा रहा था की दुलारचंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन अब डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद पूरा मामला संदिग्ध हो गया है। इसी बीच चुनाव आयोग ने बिहार के DGP से रिपोर्ट मांगी है। वहीं दूसरी तरफ, बाहुबली और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है।
अनंत सिंह पर नजर, सियासी टकराव चरम पर
मोकामा की राजनीती हमेशा से बाहुबली नेताओं के लिए जानी जाती है। इस बार फिर दो दमदार नेता आमने-सामने आये है जहां एक तरफ अनंत सिंह है और वहीं दूसरी तरफ सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी RJD की तरफ से खड़ी हैं। अब इसी सब में दुलारचंद की हत्या ने इसे और भी गर्म कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अनंत सिंह से पूछताछ की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। अब देखना यह होगा की फाइनल रिपोर्ट के आने के बाद जांच किस दिशा में जाती है और क्या यह मामला राजनितिक लेता है या नहीं।
Keywords: Mokama Murder Case, Dularchand Yadav, Postmortem Report, Political Violence

