कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के हालिया एपिसोड में वीकली राशन टास्क और कैप्टेंसी को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ घर को नया कैप्टन मिला, वहीं दोस्तों के बीच बड़ा झगड़ा हो गया।
प्रणित मोरे बने घर के नए कैप्टन!
एपिसोड की शुरुआत वीकली राशन टास्क से हुई, जिसका परिणाम कैप्टन के चुनाव पर भी पड़ा।दरअसल राउंड शुरू होने पर नीलम और कुनिका ने मिलकर अशनूर को ब्लॉक कर दिया। इस रोमांचक टास्क में शहबाज को हराकर प्रणीत घर के अगले कैप्टन बने। कैप्टन बनने के बाद घरवालों को उनका 50% राशन और 3 अतिरिक्त (अन्य) आइटम दिए गए।
‘गटर’ को लेकर मालती-अमाल के बीच बड़ा विवाद
घर में एक छोटा-सा शब्द 2 दोस्तों के बीच बड़े झगड़े की वजह बन गया। मालती ने अमल को ‘गटर’ कहा, जिस पर अमल को बुरा लगा और उन्होंने मालती से तमीज से बात करने को कहा। मालती ने यह कहकर बात टाल दी कि वह बाद में बात करेंगी। तान्या को जब इस बारे में पता चला तो वह भड़क गईं और मालती के खिलाफ अमाल के कान भरने लगीं। तान्या ने अमाल से कहा कि मालती बाहर से ये देखकर आई होगी कि तुम ट्रेंड कर रहे हो और वो कोशिश कर रही है हर वक्त तेरे साथ कुछ एंगल बनाने की। मैं लव एंगल नहीं बोल रही पर वो किसी भी तरह से तुझसे इंगेज रहने में लगी रहती है।
मालती ने अमाल को दी सफाई
मालती ने अमाल के पास जाकर सफाई दी और कहा कि वह अमाल को नहीं, बल्कि उनकी धक्का खाने की आदत को ‘गटर’ कह रही थीं। मालती ने यह भी कहा कि असल में अमाल ने ही पहले उनके लिए ‘गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था।
ड्यूटी को लेकर नीलम-फरहाना में बहस
नए कैप्टन प्रणित ने घर की नई ड्यूटीज़ बांटी, जिसके बाद घर में एक और झगड़ा शुरू हो गया। नई ड्यूटी के में नीलम और कुनिका डिनर की जिम्मेदारी लेती हैं। फरहाना और तान्या चॉपिंग की जबकि गौरव और मालती को लंच की ड्यूटी मिलती है।
नीलम के पलटने पर फरहाना का फूटा गुस्सा
फरहाना ने नीलम से पूछा कि पहले उन्होंने ड्यूटी न करने को कहा था, तो अब वह डिनर क्यों बना रही हैं। नीलम ने इसे अपनी मर्जी बताया, जिस पर दोनों के बीच खूब चिल्लम-चिल्ली हुई। जब तान्या ने नीलम का पक्ष लिया, तो फरहाना ने उन्हें वॉर्निंग देते हुए कहा कि वह नीलम की साइड लेना बंद कर दें।
गौरव खन्ना और फरहाना की बहस
लंच की ड्यूटी के दौरान फरहाना और गौरव खन्ना के बीच भी बहस हुई। जब फरहाना ने गौरव से कुकिंग करने को कहा, तो गौरव ने कहा कि उन्हें कुकिंग नहीं आती और अपनी टूटी टांग का हवाला देते हुए कहा कि वह जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहें तो कुछ भी नहीं करेंगे और कोई उनसे करा भी नहीं सकता।
Keywords:- Bigg Boss 19 latest Episode, Bigg Boss new Episode, Bigg Boss Update

