कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने RSS को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि RSS पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, क्योंकि देश में कानून-व्यवस्था से जुड़ी ज्यादातर गड़बड़ियों के लिए यही संगठन जिम्मेदार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत विचार है। दरअसल वो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि ये मेरा व्यक्तिगत विचार है कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। देश में कानून व्यवस्था की गड़बड़ियों के लिए आरएसएस और बीजेपी जिम्मेदार हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी झूठ को सच में बदलने में माहिर हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप की रक्षा के लिए RSS पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने कहा आप (BJP) हर चीज के लिए कांग्रेस को दोष देते हैं, तो अपनी करतूतों को भी देख लीजिए।
नेहरू-पटेल के रिश्तों पर बोले खडगे
खडगे ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी हमेशा नेहरू और पटेल के बीच मतभेद दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों नेताओं के बीच अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा नेहरू ने ही सबसे पहले गुजरात में पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया था और सरदार सरोवर बांध की बुनियाद रखी थी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी को नसीहत देते हुए कहा कि दही में कंकड़ मत ढूंढो, आपका इतिहास सबको मालूम है।
Keywords: Mallikarjun Kharge On RSS, Congress Vs RSS, Kharge Statement On Pm Modi, Nehru And Patel’S Bond

