- Advertisement -

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, मनाई ‘आयरन मैन’ की 150वीं जयंती

गुजरात के एकता नगर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ को नमन किया। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाये रखने का संकल्प मोदी ने फिर से दोहराया।

3 Min Read

गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस बेहद भव्य तरीके से मनाया गया। 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नीचे हुई परेड ने गणतंत्र दिवस जैसी शानदार झलक पेश की। इसमें भारत की सुरक्षा बलों- बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड की दस झांकियों ने ‘विविधता में एकता’ की थीम को खूबसूरती से दर्शाया। इनमें एनएसजी, एनडीआरएफ और गुजरात, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड व पुडुचेरी की झलकियां शामिल थीं। हर झांकी ने अपने राज्य की संस्कृति, परंपरा और वीरता की अनोखी कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

- Advertisement -
Ad image

पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा के चरणों में अभिषेक किया, पुष्प अर्पित किए और हाथ जोड़ के नमन किया। इस अवसर पर एक्स (X) पर मोदी ने लिखा कि भारत, सरदार पटेल को उनकी 150वीं जयंती पर नमन करता है। वे देश की एकता के प्रतीक और राष्ट्र निर्माण के मजबूत स्तंभ थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी निष्ठा और देशभक्ति आज भी हर भारतीय को प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि आज का भारत, सरदार पटेल के सपनों के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

900 कलाकारों ने दिखाया भारत की रंगीन एकता

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 900 से अधिक कलाकारों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवित किया। मंच पर भरतनाट्यम, कथक, ओडिसी, बिहू, गरबा और लावणी जैसे शास्त्रीय और लोक नृत्य रूपों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि भाषा, वेशभूषा या परंपरा चाहे कोई भी हो, भारत की आत्मा एक है। हर राज्य ने अपने खास रंग, संगीत और ताल के माध्यम से दिखाया कि भारत की असली शक्ति उसकी विविधता और एकता में ही निहित है।

- Advertisement -
Ad image

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि हर साल 31 अक्टूबर को एकता नगर में इसी तरह भव्य परेड और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को संस्थागत रूप से मनाया जा सके। भारत के ‘आयरन मैन’ सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकजुट कर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। उनकी सादगी, दृढ़ निश्चय और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता आज भी शासन और नीति निर्माण के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सरकार की एक विज्ञप्ति में कहा गया, “सरदार पटेल की वास्तविक शक्ति उनके अधिकार में नहीं, बल्कि उनके विचारों, नैतिकता और दूरदर्शिता में थी, जिसने भारत की एकता, स्थिरता और प्रगति की दिशा तय की।”

Keywords: Sardar Vallabhbhai Patel, Statue Of Unity, Rashtriya Ekta Diwas, Indian Security Forces

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू