- Advertisement -

भारत के अगले CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, बीआर गवई की लेंगे जगह, 24 नवंबर को लेंगे शपथ

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत को देश का अगला CJI नियुक्त किया गया है। वे 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।

3 Min Read

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सूर्यकांत को देश का अगला मुख्य न्यायाधीश (CJI) नियुक्त किया गया है। वे 24 नवंबर 2025 को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। मौजूदा मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और उन्होंने ही अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के नाम की सिफारिश की थी।

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रपति ने दी नियुक्ति की मंजूरी

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 24 नवंबर 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

14 महीने का होगा कार्यकाल

हरियाणा के हिसार जिले में 10 फरवरी 1962 को जन्मे जस्टिस सूर्यकांत एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्होंने 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया था। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 14 महीने का होगा, और वे 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।

- Advertisement -
Ad image

2 दशकों से अधिक का न्यायिक अनुभव

जस्टिस सूर्यकांत ने अब तक दो दशकों से अधिक लंबे न्यायिक करियर में कई ऐतिहासिक फैसलों में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अनुच्छेद 370, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, भ्रष्टाचार, पर्यावरण और लैंगिक समानता से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं।

वे उस संवैधानिक पीठ का हिस्सा भी रहे, जिसने औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून (Sedition Law) पर रोक लगाते हुए सरकार से कहा था कि समीक्षा पूरी होने तक इस कानून के तहत कोई नई प्राथमिकी दर्ज न की जाए।

सिफारिश की प्रक्रिया

परंपरा के अनुसार, कानून मंत्रालय मौजूदा मुख्य न्यायाधीश से उनकी सेवानिवृत्ति से लगभग एक माह पहले उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश मांगता है। इसके बाद वर्तमान CJI, सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम की सिफारिश करते हैं, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलती है।

Keywords: Justice Suryakant, 53rd Chief Justice Of India, CJI Suryakant Oath Ceremony, Supreme Court Of India News, BR Gavai Retirement

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू