- Advertisement -

मुंबई में दिनदहाड़े बच्चों का बनाया गया था बंधक, आर ए स्टूडियो में 15-20 बच्चों को किया गया रेस्क्यू- आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में दिन दिनदहाड़े कई बच्चों का बंधक बनाए जाने की खबर सामने आ रही है। 15-20 बच्चों को खिड़की से झांकते देख लोगों में हड़कंप मच गया।

2 Min Read

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित आर ए स्टूडियो में गुरुवार को सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कथित रूप से 15 से 20 बच्चों को एक व्यक्ति ने बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि स्टूडियो में एक्टिंग क्लासेस और ऑडिशन चल रहे थे, जब यह घटना घटी। सुबह करीब 100 बच्चे यहां ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। स्टूडियो में काम करने वाले और खुद का यूट्यूब चैनल चलाने वाले एक व्यक्ति, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, ने करीब 80 बच्चों को घर भेज दिया और बाकी को कमरे में बंद कर लिया। खिड़कियों से बच्चे बाहर झांकते दिखे, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

- Advertisement -
Ad image

भारी पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस की भारी टीम मौके पर पहुंची और स्टूडियो को चारों तरफ से घेर लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारी आरोपी की मंशा और मांगों का पता लगाने में जुटे हैं। फिलहाल बच्चों की सुरक्षा पुलिस के लिए प्राथमिकता है। मौके पर दमकल विभाग और एम्बुलेंस की टीम भी तैनात की गई है।

पुलिस की लोगों से अपील

मुंबई पुलिस ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

- Advertisement -
Ad image

Keywords: Mumbai Hostage Incident, RA Studio Mumbai, Children Held Hostage, Mumbai Acting Class Kidnapping, Andheri Studio Children

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू