- Advertisement -

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर CISF ने संभाली सुरक्षा की कमान, जानें कब से शुरू हो रही है कमर्शियल फ्लाइट्स

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा अब CISF के हाथों में है। 200 कर्मियों की टीम ने जिम्मेदारी संभाली, तैयारी दिसंबर 2025 में शुरू होने वाली कमर्शियल उड़ानों के लिए की जा रही है।

3 Min Read

देशभर की महत्वपूर्ण ठिकाने अक्सर आतंकियों के निशाने पर रहते हैं। यही कारण है कि सुरक्षा के लिहाज से किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाती है। प्रमुख रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट हर जगह सुरक्षा की दृष्टिकोण से पैनी नजर रखी जाती है। इसी कड़ी में नवी मुंबई में बने नये एयरपोर्ट की सुरक्षा को और भी पुख्ता कर दिया गया है। बता दें कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अब नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। बुधवार को अधिकारिक रूप से सीएसआईएफ के जवानों ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण 1,160 हेक्टेयर क्षेत्र में किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 8 अक्टूबर को किया गया। इस एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवान 24 सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -
Ad image

एयरपोर्ट पर 200 जवानों की तैनाती

बुधवार को एक कार्यक्रम में लगभग 200 CISF जवानों को नवी मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा के पहले चरण में शामिल किया गया। इस दौरान CISF के महानिदेशक (Director General) प्रवीर रंजन, वरिष्ठ अधिकारी और एयरपोर्ट प्रबंधन टीम मौजूद थे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, NMIA के लिए कुल 1,840 CISF कर्मियों की मंजूरी की गयी है। दिसंबर में कमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत से पहले करीब 900 जवान तैनात किए जाने का लक्ष्य तय है। ये जवान यात्रियों की सिक्योरिटी चेक, एडमिशन कंट्रोल, एंटी-सबोटाज स्वीप और पेरिमीटर सिक्योरिटी जैसे महत्त्वपूर्ण काम करेंगे। इस तैनाती के साथ, NMIA देश का 71वां एयरपोर्ट बन गया है, जो CISF की आतंकवाद-रोधी सुरक्षा कवरेज में आता है।

भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट

करीब 1,160 हेक्टेयर में फैला यह नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसकी कुल लागत ₹19,650 करोड़ है। इसे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NMIAL) बना रहा है, जिसमें अदाणी ग्रुप की 74% और CIDCO की 26% हिस्सेदारी है। आपको बता दें, पहले चरण में एयरपोर्ट में एक टर्मिनल और एक रनवे होगा, जिसकी सालाना कपीसिटी 20 मिलियन यात्री यानि 2 करोड़ लोगों की होगी। इस एयरपोर्ट के डिरेकशन्स से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्री भीड़ को काफी कम किया जा सकेगा।

- Advertisement -
Ad image

मुंबई को मिलेगा नया वैश्विक विमानन हब

NMIA के शुरू होने के बाद यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) का दूसरा बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, ईको-फ्रेंडली डिजाइन और हाई सिक्योरिटी के साथ, यह एयरपोर्ट देशी और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मेन गेटवे बनेगा। इससे मुंबई की एशिया में एविएशन हब के रूप में पहचान और भी मजबूत होगी। CISF की तैनाती एयरपोर्ट की सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में महत्त्वपूर्ण कदम है, जिससे दिसंबर 2025 में कमर्शियल फ्लाइट्स सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।

Keywords: Navi Mumbai International Airport, CISF, Adani Group, Mumbai Airport, Aviation Security

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू