- Advertisement -

ICC वनडे रैंकिंग में दिखा ‘हिटमैन’ का जलवा, क्रिकेट की दुनिया के बने नंबर वन बल्लेबाज

ICC वनडे की तजा रैंकिंग में 'मुंबई चा राजा' रोहित शर्मा ने नया इतिहास रच दिया है। भारतीय कप्तान ने ICC वनडे की तजा रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

4 Min Read

रोहित शर्मा ने ‘ऐज इस जस्ट अ नंबर’ की कहावत को सच कर दिखाया है। आईसीसी ने अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की रैंकिंग से रोहित शर्मा के फैन्स समेत देश गदगद हो उठा है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के खत्म होने पर आईसीसी ने अपनी रैंकिंग में रोहित शर्मा को नंबर वन की कुर्सी पर बिठा दिया है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इस बार रैंकिंग में लंबी छलांग के बाद शुभमन गील तीसरे नंबर के पायदान पर आ गए हैं। वहीं दूसरे नंबर की बात करें तो आईसीसी की वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम 739 की रेटिंग के साथ नंबर चार और न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 734 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। जबकि बात करें विराट कोहली एक स्टेप पीछे होकर नंबर छह पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली की रेटिंग अब 725 की चल रही है।

- Advertisement -
Ad image

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन बना आधार

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में एक बार फिर दर्शकों को पुराने हिटमैन देखने को मिला। सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने शानदार शतक जड़ कर भारत को जिताया। तीन मैचों में हिटमैन ने 101 की औसत से 202 रन बनाए। इस परफॉरमेंस ने उनके 781 रेटिंग प्वाइंट्स को मजबूत बना दिया और उन्हें सीधा वनडे रैंकिंग के टॉप पर पहुंचा दिया। शुभमन गिल, जो पहले नंबर वन पर बरक़रार थे, अब सीधे तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

भारतीय बल्लेबाजों का दिखा दबदबा

आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजों की टॉप 10 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा साफ नजर आ रहा है। जहां रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल नंबर 3, विराट कोहली नंबर 6, श्रेयस अय्यर नंबर 9 और केएल राहुल नंबर 14 पर हैं। यह रैंकिंग साफ दर्शाता है कि भारतीय टीम का बल्लेबाजी आर्डर विश्व क्रिकेट में कितना मजबूत और अटल है। बता दें की रोहित शर्मा भारत के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे में नंबर वन का ताज पहना है। रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और शुभमन गिल इस लिस्ट में शामिल थे।

- Advertisement -
Ad image

आंकड़ों में छिपी रोहित की विरासत

बात करें रोहित शर्मा के वनडे करियर की तो उन्होंने 276 वनडे मैचों में 11370 रन बनाये हैं, जिसमें 49.22 की औसत और 33 शतक है। ये आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक पूरी संस्था हैं। उनकी 59 अर्धशतक पारियां और कई मैच जिताने वाले प्रदर्शन उन्हें इस युग के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में रखती हैं। “हिटमैन” की यह नई उपलब्धि न सिर्फ उनके करियर का सुनेहरा पल है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी गर्व का क्षण है।

Keywords: Rohit Sharma, ICC ODI Ranking, ICC Rankings 2025, Rohit Sharma Records, Indian Cricket

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू