बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर बीते दिनों कई तरह की अफवाहें सामने आईं। कहा गया कि दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ गई है और वे तलाक की कगार पर हैं।हालांकि बाद में कपल ने इन अटकलों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों बार-बार सुनीता पति संग मनमुटाव के इशारे देती नजर आती हैं? इस पर अब फिल्म इतिहासकार और वरिष्ठ पत्रकार हनीफ जावेरी ने बड़ा बयान दिया है।
हनीफ का बड़ा खुलासा
एक इंटरव्यू में हनीफ जावेरी ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में कोई दरार है। दोनों ने साथ में खुशहाल जीवन बिताया है और अपने बच्चों की परवरिश बहुत अच्छे से की है। लेकिन जिस तरह उनकी निजी जिंदगी पर लगातार चर्चा हो रही है, वह सिर्फ लाइमलाइट में आने का तरीका लगता है।”
हनीफ के मुताबिक, गोविंदा काफी समय से फिल्मों
और राजनीति दोनों से दूर हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है ये सब बातें उन्हें फिर से न्यूज में लाने के लिए फैलाई गई हैं। ये पूरी तरह से एक पब्लिसिटी स्टंट है।”
गोविंदा पर्सनल बातें पब्लिक में नहीं लाते
जावेरी ने आगे कहा, “गोविंदा कभी भी अपनी निजी जिंदगी मीडिया में नहीं लाते। यहां तक कि उन्होंने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक से भी सालों से बात नहीं की, क्योंकि कृष्णा ने फैमिली इश्यूज़ को मीडिया में लाया था। लेकिन अब उनकी पत्नी के जरिए पब्लिक में बातें होना अजीब लगता है।”
हीरोइनों संग अफेयर की चर्चाओं पर सफाई
जब हनीफ से पूछा गया कि सुनीता ने गोविंदा के कुछ को-स्टार्स के साथ उनके फ्लर्टिंग नेचर पर टिप्पणी की थी, तो उन्होंने कहा, “गोविंदा का नाम रानी मुखर्जी और करिश्मा कपूर जैसी कई हीरोइनों के साथ जोड़ा गया था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई सच्चाई थी। अगर ऐसा कुछ होता, तो सुनीता जैसी बेबाक महिला उस वक्त चुप नहीं बैठतीं।”
उन्होंने आगे कहा, “ये सारी बातें पुराने बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं, जहां कभी-कभी अफेयर की खबरें सिर्फ फिल्मों या मैगज़ीन प्रमोशन के लिए फैलाई जाती थी।”
नीलम कोठारी और गोविंदा की दोस्ती
गोविंदा और नीलम कोठारी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस पर जावेरी बोले, “नीलम और गोविंदा ने कई फिल्में साथ की थीं, इसलिए उनका नाम जोड़ा गया। उस समय ऐसी खबरें फिल्म प्रमोशन का हिस्सा होती थी।”हनीफ जावेरी ने यह भी कहा कि “सुनीता को अब दूसरों की पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ एक्ट्रेसेज अब शादीशुदा हैं। ऐसी बातें उनके परिवारों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। यह सही नहीं है,” ।
कुल मिलाकर कहें तो हनीफ जावेरी का मानना है कि गोविंदा और सुनीता का रिश्ता पूरी तरह मजबूत है और तलाक की अफवाहें सिर्फ पब्लिसिटी का हिस्सा हैं।
Keywords: Govinda Divorce Rumor, Publicity Stunt, Govinda Sunita Relationship, Hanif Zaveri Statement

