- Advertisement -

Bigg Boss-19: कुनिका ने बजाई थाली, फरहाना ने अशनूर को कहा ‘घटिया लड़की’, घर बना रणभूमि!

'बिग बॉस 19' का घर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया है। कुनिका सदानंद ने बदला लिया। इस बीच फरहाना और अशनूर की जबरदस्त लड़ाई हुई।

6 Min Read

बिग बॉस 19‘ का घर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया है! अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के नियमों का उल्लंघन करने पर, बिग बॉस ने सज़ा के तौर पर कैप्टन मृदुल तिवारी और दोनों गुनहगारों को छोड़कर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया। ऐसे में घर में जबरदस्त हंगामा होने की उम्मीद फैंस जता रहे थे। लेटेस्ट एपिसोड में इसकी साफ झलक दिखाई दी जहां घरवालों ने खूब बवाल काटा। कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

- Advertisement -
Ad image

कुनिका ने ड्यूटी करने से किया इंकार

कुनिका ने खाना बनाने से साफ इंकार कर दिया। अमाल ने कहा ये दोनों (अभिषेक-अशनूर) सबसे टॉक्सिक है।शहबाज और अमाल ने फिर मृदुल के गेम पर उठाया सवाल कि उन्हे नहीं समझ आ रहा कि उनकी पहचान का कैसे दूसरे घरवाले इस्तेमाल कर रहे हैं।

कुनिका का थाली वाला ड्रामा और ‘दादी अम्मा’ विवाद

नॉमिनेशन की सज़ा से नाराज़ कुनिका सदानंद ने अनोखे अंदाज़ में बदला लेने की ठानी। कुनिका ने थाली और चम्मच लेकर पूरे घर में घूमना शुरू कर दिया और ज़ोर-ज़ोर से ऐलान किया कि “9 बेगुनाहों को सज़ा मिली है।जब कैप्टन मृदुल तिवारी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की और खाना खाने को कहा, तो कुनिका ने भड़कते हुए कहा कि वह उनकी ‘परदादी’ हैं।

- Advertisement -
Ad image

अभिषेक की हरकत

कुनिका को चिढ़ाने के लिए अभिषेक बजाज ने गाना गाया-दादी अम्मा दादी अम्मा घर से बाहर जाओ ना। इस पर कुनिका ने पलटवार करते हुए कहा कि वह किसी के भरोसे शो में नहीं आई हैं। गुस्से में कुनिका सदानंद और नीलम गिरी ने किचन ड्यूटी से मना कर दिया, जिसके बाद कैप्टन मृदुल को खुद ही आटा गूंथना पड़ा।

प्रणीत ने अभिषेक को समझाया, प्रणीत पर भड़के अभिषेक

प्रणीत ने अभिषेक और अशनूर को समझाया कि अभी गलती की है तो लोगों को इंस्टिगेट मत कर। मृदुल ने तेरे लिए स्टैंड लिया। तो तुम मत करो कुछ। मृदुल खुद के हिसाब से मैनेज कर लेगा। इस बीच अभिषेक प्रणीत पर चिल्लाने लगते हैं और प्रणीत गुस्से में उठ के वहां से चले गए। अभिषेक ने अशनूर से कहा वो बताएगा क्या कि मैं क्या करुं क्या नहीं।

तान्या ने काम करने से किया मना

मृदुल ने तान्या को बर्तन धोने के लिए बोला जहां तान्या ने काम करने से इंकार कर दिया। मृदुल ने कहा जो मुझसे है वो मेरे तक रखो लेकिन पूरा घर क्यों इफेक्ट होगा। उधर तान्या ने मृदुल ने कहा सॉरी बोलोगे तो शहबाज के भी बर्तन धो दूंगी। मृदुल ने तान्या को कहा सिर्फ कॉन्टेंट की भली है।

फरहाना भट्ट और अशनूर कौर की गंदी लड़ाई

नॉमिनेशन के कारण फरहाना भट्ट का गुस्सा सीधे अशनूर पर फूटा, और दोनों के बीच जमकर ज़ुबानी जंग हुई। फरहाना ने अशनूर पर चिल्लाते हुए उन्हें ‘घटिया लड़की’ और ’10 साल के बच्चे से भी बद्तर’ बताया। वहीं झगड़े के दौरान फरहाना का हाथ प्रणित मोरे को लगा, जिस पर प्रणित ने उन्हें छूने पर चेतावनी दी। जवाब में अशनूर ने फरहाना को ‘वैंप’ बुलाया।

पूल में चील करते नजर आए अशनूर-अभिषेक

एक तरफ घर में हंगामा हो रहा है दूसरी तरफ अभिषेक और अशनूर पूल में चील करते नजर आए। हालांकि इस दौरान अशनूर ने अभिषेक पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कि उन्होंने जो कुछ भी किया अभिषेक के लिए किया। इतना ही नहीं दोनों ने हंसते हुए बिग बॉस से सॉरी कहा।

अशनूर की बॉडी शेमिंग पर विवाद

एपिसोड 66 में अशनूर कौर को लेकर की गई टिप्पणियों पर घर के अंदर और बाहर दोनों जगह विवाद खड़ा हो गया। कुनिका, नीलम और तान्या मित्तल ने मिलकर अशनूर के वज़न और शारीरिक बनावट पर टिप्पणी की।

डायनासोर’ वाला तंज

नीलम ने अशनूर को इशारा करते हुए कहा कि “ये जुरासिक पार्क का डायनासोर है,” जिस पर कुनिका और तान्या ने भी साथ दिया।

कुनिका ने फरहाना पर किया कमेंट

कुनिका ने फरहाना पर कमेंट करते हुए कहा कि वह किसी भी ग्रुप की नहीं है, इसलिए सबकी गुड बुक्स में रहने की कोशिश कर रही है। वहीं, कुनिक्का ने घरवालों से बात करते हुए ये भी कहा कि अगर मौका मिला तो वह फरहाना को अपने ग्रुप में शामिल करने की कोशिश करेगी। अभिषेक ने नीलम को फिर कहा फट्टू। नीलम ने कहा कॉम्पटिटर के तौर पर आप भी नॉमिनेट करते।

एपिसोड 66 में इन बड़े झगड़ों ने यह साफ कर दिया कि नॉमिनेशन की तलवार अब घरवालों को बदले की भावना से गेम खेलने पर मजबूर कर रही है।

Keywords:- Bigg Boss 19 Episode 66,Kunika Sadanand,Farhana Bhatt Ashnoor Kaur Fight,BB19 Nomination Punishment, Ashnoor Body Shaming

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू