शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल करने के बाद वह न सिर्फ टीवी बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की भी जानी-मानी चेहरा बन गई हैं। जल्द ही शहनाज अपनी अगली पंजाबी कॉमेडी फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ में नजर आने वाली हैं, जो 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ निजी पहलुओं पर खुलकर बात की खासतौर पर अपनी थेरेपी को लेकर।
शहनाज ने क्यों ली थेरेपी?
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी थेरेपी ली है, तो शहनाज ने साफ कहा “हां, मैंने बहुत सारी थेरेपी ली है, खासकर अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए। कभी-कभी मैं बहुत जल्दी अपना आपा खो देती हूं।” उन्होंने आगे बताया कि वह अकेले रहना पसंद नहीं करतीं क्योंकि अकेलापन उन्हें डराता है। शहनाज के मुताबिक, “चाहे कितना भी पैसा और शोहरत कमा लो, लेकिन चैन नहीं मिलता। हमेशा किसी न किसी बात की चिंता बनी रहती है।”
फैंस ने जताया प्यार
शहनाज की इस ईमानदारी ने उनके फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, “वो बहुत सच्ची हैं, जो महसूस करती हैं वही कहती हैं।”
दूसरे ने कहा, “इतनी शोहरत के बाद भी उन्होंने खुद को नहीं बदला।”
करियर की बात
शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। शो के बाद शहनाज ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया , किसी का भाई किसी की जान,
होन्सला रंख,थैंक यू फॉर कमिंग, सिंह वर्सेज कौर 2
अब वह अपनी नई फिल्म इक्क कुड़ी में न सिर्फ एक्टिंग कर रही हैं बल्कि फिल्म की निर्माता (प्रोड्यूसर) भी हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।
Keywords: Shehnaaz Gill Therapy, Shehnaaz Gill Mental Health, Shehnaaz Gill Ik Kudi, Shehnaaz Gill Interview

