- Advertisement -

अजय देवगन-अक्षय कुमार से दो-दो हाथ कर बना था फेमस विलेन, जिसने छोड़ी एक्टिंग और बन गया मौलाना , जानिए कौन है वो सितारा?

अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स से टक्कर लेने वाला बॉलीवुड का यह फेमस विलेन अब मौलाना बन चुका है। जिसने ‘फूल और कांटे’, ‘मोहरा’ और जैसी फिल्मों में अपने दमदार रोल से पहचान बनाई थी

5 Min Read

फिल्मों की दुनिया में नाम, शोहरत और ग्लैमर पाना जितना मुश्किल है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल होता है उसे छोड़ देना। लेकिन बॉलीवुड का एक ऐसा अभिनेता है, जिसने फेम और पैसे की चमक-दमक को पीछे छोड़कर आध्यात्मिकता की राह चुन ली। कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स से टक्कर लेने वाला यह कलाकार आज पूरी तरह बदल चुका है। यह कहानी है आरिफ खान की जो अब एक मौलाना और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में नई जिंदगी जी रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

फूल और कांटे से किया धमाकेदार डेब्यू

1991 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। उसी फिल्म में विलेन ‘रॉकी’ के रोल में नज़र आए आरिफ खान ने भी दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। उनका अंदाज़, डायलॉग डिलीवरी और नेगेटिव शेड्स लोगों को खूब पसंद आए। इसके बाद उन्होंने मोहरा, ‘दिलजले’, ‘वीरगति’ जैसी फिल्मों में भी दमदार किरदार निभाए और 90 के दशक में वह बॉलीवुड के चर्चित चेहरों में शुमार हो गए। लेकिन जैसे ही करियर की गाड़ी रफ्तार पकड़ रही थी, आरिफ ने अचानक इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। न कोई बड़ी घोषणा, न कोई चर्चा बस चुपचाप वह पर्दे के पीछे चले गए।

ग्लैमर से दूर

2024 में आरिफ खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि शोहरत और पैसा मिलने के बावजूद उन्हें दिल का सुकून नहीं मिला। उन्होंने कहा “मैं सिर्फ 23 साल का था जब ‘फूल और कांटे’ की थी। कई फिल्मों में काम किया, नाम और दौलत सब मिला, लेकिन सुकून नहीं। फिर अल्लाह ने मुझे हिदायत दी और मेरी जिंदगी बदल गई।” अब आरिफ खान मुंबई छोड़कर बेंगलुरु में बस गए हैं। वह पूरी तरह फिल्मी दुनिया से दूर होकर एक मौलाना बन चुके हैं। आज वह लोगों को इस्लामी शिक्षाओं और आध्यात्मिक जीवन के बारे में प्रेरित करते हैं।

- Advertisement -
Ad image

मौलाना और मोटिवेशनल स्पीकर

आज के आरिफ खान न सिर्फ धार्मिक व्यक्ति हैं, बल्कि एक मोटिवेशनल स्पीकर और एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने ‘पानी कम चाय’ नाम का मोटिवेशनल प्रोजेक्ट शुरू किया है और साथ ही AK टूर्स एंड ट्रैवल्स नामक कंपनी भी चलाते हैं, जो हज और उमराह यात्राओं के लिए जानी जाती है। उनका सोशल मीडिया अब पूरी तरह धार्मिक और प्रेरणादायक पोस्ट्स से भरा रहता है।

कम लोगों को पता है कि आरिफ ने 2007 में हॉलीवुड फिल्म A Mighty Heart में भी काम किया था, जिसमें उन्होंने एंजेलिना जोली के साथ एक टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभाया था।

नशे की लत ने बिगाड़ा सबकुछ

आरिफ ने अपने संघर्ष और अंधेरे दौर को भी खुलकर बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लगातार नजरअंदाज किए जाने और बड़े बैनर्स से काम न मिलने की वजह से वो टूट गए थे। इसी बेचैनी ने उन्हें ड्रग्स की लत की ओर धकेल दिया।

उन्होंने कहा “मैं शांति की तलाश में था, लेकिन गलत रास्ते पर चला गया। फिर एहसास हुआ कि असली सुकून तो अल्लाह के करीब जाने में है।” यही एहसास उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना। उन्होंने ग्लैमर छोड़कर आध्यात्मिकता की राह चुनी और अब वह लोगों को दिल की शांति और सही दिशा का संदेश देते हैं।

फूल और कांटे

आपको बता दें, 1991 की फूल और कांटे उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 11.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इस फिल्म ने अजय देवगन को स्टार बनाया और आरिफ खान को पहचान दिलाई लेकिन आगे चलकर यही पहचान उन्हें जीवन के असली मायने समझाने का जरिया भी बन गई।

आज आरिफ खान का लुक पूरी तरह बदल चुका है। दाढ़ी, टोपी और सादा पहनावा अब उनमें वो ‘विलेन’ वाला एटीट्यूड नहीं, बल्कि एक शांत, सुकूनभरा चेहरा दिखता है।जहां कभी वो कैमरे की चमक में रहते थे, अब वो आध्यात्मिक रोशनी में जी रहे हैं। कभी फिल्मों के खलनायक रहे आरिफ खान आज दिलों के रहनुमा बन चुके हैं।

Keywords: Arif Khan Story, Arif Khan Maulana, Bollywood Villain Turned Maulana, Ajay Devgan Phool Aur Kaante, Bollywood Motivational Story

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू