- Advertisement -

Bigg Boss 19: बसीर अली ने सलमान खान और मेकर्स पर निकाली भड़ास, बोले, “क्या मैं अपनी बहन के साथ सो जाऊंगा?”

बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद बसीर अली ने शो के मेकर्स और सलमान खान पर पक्षपात का आरोप लगाया। बसीर का कहना है कि घर में उनकी सेक्शुअलिटी पर सवाल उठाए गए, लेकिन इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई।

3 Min Read

बिग बॉस 19 के घर से हाल ही में बाहर हुए बसीर अली ने शो के मेकर्स और सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि घर के अंदर उनकी सेक्शुअलिटी पर सवाल उठाए गए, लेकिन न तो सलमान खान ने और न ही मेकर्स ने इस मुद्दे को उठाने की जरूरत समझी।

- Advertisement -
Ad image

मालती और अमाल ने खराब की इमेज?

बसीर ने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उन्हें पता चला कि मालती और अमाल के बीच उनकी सेक्शुअलिटी को लेकर चर्चा हुई थी। बसीर ने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर मालती को मुझसे कोई सवाल था, तो वह सीधा मुझसे पूछ सकती थी। नैशनल टीवी पर किसी की इमेज खराब करना गलत है। इस तरह की बातें किसी का करियर और फ्यूचर दोनों बर्बाद कर सकती हैं।”

सलमान खान ने क्यों नहीं उठाया मुद्दा?

बसीर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वीकेंड का वार में इस मामले को बिल्कुल नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा, “जब मैं किसी को गो बैक टू योर विलेज बोल देता हूं तो मुझे खूब सुनाया जाता है, लेकिन जब मेरी पर्सनल लाइफ पर गंदी बातें की जाती हैं, तब किसी को फर्क नहीं पड़ता।”

- Advertisement -
Ad image

अपनी बहन के साथ सो जाऊंगा?

बसीर ने खुलासा किया कि घर के सदस्य प्रणित ने उनके लिए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “प्रणित ने कहा कि ‘इसके लिए तो इसकी बहन भी चलेगी’। इसका मतलब क्या है? क्या मैं अपनी बहन के साथ सो जाऊंगा? ऐसी घटिया बात सुनकर भी सलमान खान ने कुछ नहीं कहा। अगर ये सब सोशल मीडिया पर फैलाया जा सकता है, तो फिर वीकेंड पर इस पर सवाल क्यों नहीं उठाया गया?”

शो में मुझे बुली किया गया

बसीर का कहना है कि पूरे शो के दौरान उन्हें बुली किया गया और उनके खिलाफ गंदी बातें फैलाई गईं। उन्होंने कहा, “बिग बॉस और सलमान सर दोनों को इस पर एक्शन लेना चाहिए था। इतने बड़े शो में इस तरह का व्यवहार शो की साख पर भी सवाल उठाता है।” बसीर ने अंत में कहा कि इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं और अगर शो निष्पक्ष नहीं है, तो दर्शक भी धीरे-धीरे उस पर से भरोसा खो देंगे।

Keywords: Basheer Ali Eviction, Bigg Boss 19 Scandal, Salman Khan Reaction, Basheer Ali Sexuality Issue

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू