- Advertisement -

मुनव्वर फारूकी की वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का टीजर लॉन्च, अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पायरेसी का खेल

चर्चित वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' के सीजन 2 का टीज़र आ चुका है, जिसमें मुनव्वर का किरदार आरिफ एक बार फिर बड़े और खतरनाक अंदाज़ में नज़र आ रहा है।

2 Min Read

टीवी जगत से मशहूर हुए मुनव्वर फारूकी जल्द ही अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली वेब सीरीज के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। चर्चित वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के सीजन 2 का टीज़र आ चुका है, जिसमें मुनव्वर का किरदार आरिफ एक बार फिर बड़े और खतरनाक अंदाज़ में नज़र आ रहा है।

- Advertisement -
Ad image

आरिफ का खेल- भारतीय जेल से अंतरराष्ट्रीय कारोबार तक

‘फर्स्ट कॉपी सीजन 2’ में मुनव्वर फारूकी अपने किरदार आरिफ के रोल में वापसी कर रहे हैं। पहले सीजन में भारतीय जेल से रिहा होने के बाद, आरिफ अपने पायरेसी के धंधे को अब भारत की सीमाओं से परे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहा है।

आरिफ को इस खतरनाक रास्ते पर कई गुंडों, अपहरण और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आरिफ को जहां एक तरफ़ इस धंधे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की चेतावनी मिलती है, वहीं दूसरी तरफ़ वह अपनी तगड़ी प्लानिंग और खुद पर अटूट विश्वास के दम पर आगे बढ़ता है।

- Advertisement -
Ad image

टीज़र में रहस्य और चेतावनी

‘फर्स्ट कॉपी 2’ का टीज़र कई रोमांचक पल देता है जो दर्शकों के मन में सवाल पैदा करते हैं- आरिफ कहां जा रहा है? टीज़र में आरिफ को कहते सुना जा सकता है, “वहां का टिकट काट रहा हूं जहां सारे बेईमान लोग रहते हैं। हालांकि, वह जगह कौन सी है, इसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है, जिससे सस्पेंस बढ़ गया है।

खतरनाक चेतावनी

आरिफ को एक भयावह चेतावनी भी मिलती है- जिस जहन्नुम में तुम जा रहे हो, वहां का शैतान बहुत बड़ा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आरिफ इस चेतावनी पर ध्यान देता है या नहीं।

वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी 2’ का ट्रेलर 29 अक्टूबर को रिलीज़ होगा, जिसके बाद इस अंतरराष्ट्रीय पायरेसी के खेल से जुड़े और रहस्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Keywords:First Copy Season2, Arif Web Series, International Piracy, First Copy Trailer Date, Munawar Faruqui

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू