- Advertisement -

जानिए मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन के जन्मदिन पर उनकी कुछ अनसुनी कहानियां

रवीना टंडन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बेबाक अंदाज़ और मजबूत सोच के लिए जानी जाती हैं। 26 अक्टूबर 1974 को जन्मी रवीना का आज जन्मदिन है, चलिए जानते हैं मस्त मस्त गर्ल के कुछ अनसुने किस्से।

7 Min Read

मस्त मस्त गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन न सिर्फ अपनी खूबसूरती और अभिनय के लिए बल्कि अपने बेबाक अंदाज़ और मजबूत सोच के लिए भी जानी जाती हैं। पहली ही फिल्म पत्थर के फूल से उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी, और तभी से रवीना ने ये साबित कर दिया कि वे इंडस्ट्री में अपनी शर्तों पर काम करेंगी।

- Advertisement -
Ad image

रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मशहूर फिल्म निर्देशक रवि टंडन के घर हुआ था। शुरुआत से ही रवीना फिल्मों में आने की बजाय अपने पिता की तरह डायरेक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत ने उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई और वहां उन्होंने अपनी पहचान खुद बनाई।

सलमान खान की फिल्म से मिला डेब्यू

रवीना की डेब्यू फिल्म पत्थर के फूल (1991) थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ काम किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म उन्हें सलमान खान की ही सिफारिश पर मिली थी। एक इंटरव्यू में रवीना ने बताया था कि जब वे विज्ञापन निर्देशक प्रह्लाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिप कर रही थीं, तभी उनके दोस्त बंटी ने उन्हें सलमान से मिलवाया। उस समय सलमान अपनी नई फिल्म के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे और रवीना को देखकर उन्होंने तुरंत फिल्म के लिए साइन कर लिया। 17 साल की उम्र में रवीना ने यह फिल्म साइन की और पहली ही फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

- Advertisement -
Ad image

21 साल की उम्र में दो बेटियों को गोद लिया

  • जहां एक ओर रवीना का करियर ऊंचाइयों पर था, वहीं उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसने सबको चौंका दिया। साल 1995 में, मात्र 21 वर्ष की उम्र में, रवीना ने दो बेटियों पूजा और छाया को गोद लिया।
  • इस फैसले के बाद उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने यहां तक कहा कि ये दोनों उनकी अपनी बेटियां हैं जिन्हें उन्होंने शादी से पहले छिपाया था। इस पर रवीना ने कहा था ,
  • “जब मैंने पूजा और छाया को गोद लिया, वे 8 और 11 साल की थीं। मैं तब 21 की थी, तो क्या मैंने उन्हें 11 या 12 साल की उम्र में जन्म दिया होगा?”
  • उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों ने ताना मारा कि अब उनसे शादी कौन करेगा क्योंकि उनके पास पहले से बच्चे हैं। रवीना ने जवाब दिया “जो मुझसे सच में प्यार करेगा, वो मेरी बेटियों, मेरे पालतू जानवरों और मेरी हर चीज से प्यार करेगा।”

फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी

  • रवीना टंडन ने हमेशा अपनी सीमाओं और सिद्धांतों का पालन किया। उन्होंने कभी भी ऑन-स्क्रीन किसिंग सीन नहीं किया। उनका मानना था कि ऐसे सीन बेहद निजी होते हैं और उन्हें पर्दे पर करना ठीक नहीं।
  • एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म अभय की शूटिंग के दौरान गलती से उनके को-एक्टर के होंठ उनके होंठों से टच हो गए थे। इस पर उन्होंने कहा ,
  • “सीन खत्म होते ही मैं कमरे में गई, उल्टी कर दी और कई बार चेहरा धोया, क्योंकि मैं बहुत असहज महसूस कर रही थी।”

ठुकराई थी शाहरुख की फिल्म

रवीना टंडन और शाहरुख खान ने जमाना दीवाना, जादू और पहला नशा जैसी फिल्मों में साथ काम किया, लेकिन एक फिल्म में उन्हें छोटे कपड़े पहनने को कहा गया, जिस वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट ठुकरा दिया। अभिनेत्री ने बताया, “मुझे कहा गया था कि मुझे शॉर्ट ड्रेस पहननी होगी, लेकिन मैंने मना कर दिया। सुंदर दिखने के लिए छोटे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है,”।

रणवीर सिंह को भेजा था सेट से बाहर

सुपरहिट फिल्म मोहरा (1994) के मशहूर गाने टिप-टिप बरसा पानी के दौरान रवीना ने रणवीर सिंह को सेट से बाहर भेज दिया था। उस वक्त रणवीर बच्चे थे और शूट के दौरान सेट पर मौजूद थे। जिसपर रवीना ने कहा था, “वह गाना काफी सेंशुअल था। मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि सेट पर सिर्फ बड़ों को रहने दिया जाए। बच्चों को बाहर भेजा गया और रणवीर भी उनमें से एक थे,”।

पिता की तरह डायरेक्टर बनना चाहती थीं

रवीना ने बताया कि बचपन में वह अपने पिता की तरह विज्ञापन और फिल्म निर्देशन करना चाहती थीं। उन्हें हीरोइन बनने का कोई इरादा नहीं था।रवीना ने कहा था, “मैं बचपन में मोटी थी, बालों में तेल लगाकर दो चोटी बनाकर स्कूल जाती थी। किसी ने नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी,”।

अक्षय कुमार से सगाई और ब्रेकअप

90 के दशक में रवीना और अक्षय कुमार की जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। मोहरा के बाद दोनों के अफेयर की खबरें खूब चलीं। दोनों की सगाई भी हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। रवीना ने बताया था,“मैंने अपने करियर के ऊपर एक बार उन्हें चुना था, लेकिन जब उन्होंने मुझसे करियर छोड़ने को कहा, तो मैंने इस बार अपने करियर को चुना,” ।

शादी से पहले रखी थी खास शर्त

  • साल 2004 में रवीना ने बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी की। लेकिन शादी से पहले उन्होंने एक शर्त रखी “मेरी दोनों बेटियां पूजा और छाया मेरे साथ ही रहेंगी।”
  • अनिल ने इस शर्त को खुशी-खुशी स्वीकार किया, और आज रवीना का परिवार बेहद खुशहाल है।
  • रवीना टंडन हमेशा सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। आरे मेट्रो कारशेड विवाद के समय उन्होंने जंगलों को बचाने की बात कही थी। उनका मानना है कि विकास जरूरी है, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं।

Keywords: Raveena Tandon Adoption, Raveena Tandon Marriage Condition, Raveena Tandon No Kissing Policy, Raveena Birthday

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू