भारतीय रेल की सेमी हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस वन्दे भारत एक्सप्रेस सेवा ने एक बार फिर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया है। छठ के पावन अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और पटना के बीच अनेक विशेष गाड़ियां चलाई जा रही हैं, जिनमें यह विशेष वन्दे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। इस विशेष ट्रेन यात्रा ने छठ पर्व की भावना को और भी जीवंत बना दिया।
छठ के पारंपरिक गीतों से भावनात्मक हुआ सफर
शनिवार को विशेष वन्दे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह यात्रा एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई। भारतीय रेल की पहल पर, ट्रेन के कोचों में छठ के पारंपरिक और मनमोहक गीतों की मधुर धुनें गूंज उठीं।
रेलवे की इस पहल ने छठ पूजा के अवसर पर घर लौट रहे यात्रियों को अपनी संस्कृति और जड़ों से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। पारंपरिक लोकगीतों के बीच घर लौट रहे यात्रियों का उत्साह और आनंद कई गुना बढ़ गया, जिससे सफर खुशनुमा हो गया।
वन्दे भारत की रफ्तार और आधुनिक सुविधाएं
वन्दे भारत एक्सप्रेस न केवल अपनी रफ्तार के लिए, बल्कि अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं के लिए भी जानी जाती है। यह ट्रेन यात्रियों को एयरलाइंस जैसी सुविधा और आराम का अनुभव कराती है।
रेल की मुख्य सुविधाएं
ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे, आरामदायक सीटें, फोल्डेबल स्नैक टेबल, प्रत्येक सीट पर चार्जिंग प्वाइंट, आधुनिक बायो-टॉयलेट, इंफोटेनमेंट सिस्टम और जीपीएस आधारित रियल-टाइम सूचना प्रणाली से लैस है। सुरक्षा के लिए इसमें भारत में विकसित स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली भी लगाई गई है, जो यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाती है।
देश भर में 156 वन्दे भारत सेवाएं परिचालन में
वर्तमान में देश भर में कुल 156 वन्दे भारत एक्सप्रेस सेवाएं परिचालित हैं। पटना और नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही यह विशेष वन्दे भारत एक्सप्रेस, नियमित सेवाओं के अतिरिक्त है, जिसे विशेष रूप से त्योहारों के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए संचालित किया जा रहा है।
Keywords: Vande Bharat Chhath Special, New Delhi Patna Vande Bharat, Chhath Geet On Train, Indian Railways Festival, Vande Bharat Passenger Experience

