- Advertisement -

Bigg Boss 19: क्या शो से बाहर होंगे अमाल मलिक? पिता डब्बू मलिक के रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

अमल मलिक के बिग बॉस 19 से बाहर होने की खबरें तेज हैं। कहा जा रहा है कि वह कुछ समय के लिए शो छोड़ सकते हैं। पिता डब्बू मलिक के रहस्यमयी ट्वीट ने चर्चाओं को और बढ़ा दिया है।

3 Min Read

सिंगर अमाल मलिक इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं, लेकिन अब उनके शो से अचानक बाहर होने की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि अमाल अपनी मर्जी से शो छोड़ने की योजना बना रहे हैं, हालांकि यह बाहर निकलना स्थायी नहीं होगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, वे स्वास्थ्य कारणों से अस्थायी रूप से शो से बाहर जाएंगे और कुछ दिनों बाद दोबारा घर में एंट्री कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad image

डब्बू मलिक का रहस्यमयी ट्वीट

इन अफवाहों के बीच अमाल के पिता और सिंगर डब्बू मलिक का एक रहस्यमयी पोस्ट सामने आया, जिसने चर्चाओं को और हवा दे दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बहुत हो गया… अब बस… मिलते हैं 28 अक्टूबर को। म्यूजिक ही हमारी असली मंजिल है।”

हालांकि डब्बू मलिक ने अपने बेटे अमाल का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया। कुछ फैंस ने पूछा कि क्या यह अमाल के शो से बाहर होने का इशारा है, जबकि कुछ ने यह अनुमान लगाया कि शायद वे किसी नए म्यूजिकल प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाले हैं।

- Advertisement -
Ad image

चैनल ने जारी किया मिड-जर्नी वीडियो

वहीं चैनल की ओर से अमाल मलिक का एक मिड-जर्नी वीडियो जारी किया गया है। आमतौर पर ऐसे वीडियो सीजन के आखिरी चरण में कंटेस्टेंट्स के लिए रिलीज किए जाते हैं। इसके बाद यह अटकलें और तेज हो गईं कि सिंगर कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जाएंगे और बाद में सीक्रेट रूम ट्विस्ट के जरिए दोबारा एंट्री ले सकते हैं, जैसा कि पहले सिद्धार्थ शुक्ला के सीजन में देखा गया था। हालांकि, इस पर अभी तक मेकर्स या चैनल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शो में विवादों से घिरे अमाल

अमाल मलिक इस सीजन में अपनी इमेज सुधारने के मकसद से आए थे, लेकिन अब तक उनके लिए सफर आसान नहीं रहा। बीते दो महीनों में वह कई विवादों में फंस चुके हैं। उनके करीबी दोस्त जीशान कादरी ने एविक्शन के बाद दिए इंटरव्यू में कहा था कि अमाल ने उन्हें धोखा दिया। वहीं, कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट के साथ हुए विवाद के बाद उनके पिता को भी शो में आना पड़ा था।

सलमान खान ने भी वीकेंड का वार एपिसोड में अमाल को उनके व्यवहार और शब्दों को लेकर फटकार लगाई थी।अब देखना यह होगा कि क्या वाकई अमाल मलिक बिग बॉस 19 से बाहर होते हैं या यह शो का नया ट्विस्ट है। डब्बू मलिक के ट्वीट ने जहां रहस्य बढ़ा दिया है, वहीं फैंस बेसब्री से 28 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि शायद उसी दिन तस्वीर साफ हो जाएगी।

Keywords: Amaal Mallik, Bigg Boss 19, Daboo Mallik Tweet, Amaal Mallik Exit, Salman Khan

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू