ईशा अंबानी और आकाश अंबानी आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों जुड़वां भाई-बहन हैं और इनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। अरबपति मुकेश अंबानी के बेटे और बेटी होने के साथ-साथ दोनों अब रिलायंस इंडस्ट्रीज में अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
जहां ईशा अंबानी कंपनी के रिटेल बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं, वहीं आकाश अंबानी रिलायंस जियो इंफोकॉम की कमान संभाल रहे हैं।
हुरुन रिच लिस्ट में शामिल ईशा और आकाश
मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, और अब उनके बच्चे भी उसी राह पर हैं। रिपोर्ट की मानें तो Hurun India Under-35 List 2024 में Isha Ambani और Akash Ambani दोनों को देश के सबसे कम उम्र के इंडिविजुअल आंत्रप्रेन्योर (Entrepreneur ) में शामिल किया गया है।
ईशा अंबानी: रिलायंस रिटेल की कमान
ईशा अंबानी इस समय रिलायंस रिटेल में नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर की भूमिका निभा रही हैं। उनकी अगुवाई में कंपनी लगातार नई डील्स और एक्सपेंशन कर रही है। हुरुन रिपोर्ट के मुताबिक, ईशा की नेटवर्थ करीब ₹800 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
Reliance की 47वीं AGM में ईशा ने बताया था कि कंपनी ने देशभर में 1840 से ज्यादा स्टोर खोले हैं। वहीं जियोमार्ट अब 300 से ज्यादा शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है। ईशा ने कहा था कि रिलायंस का लक्ष्य ग्राहकों को हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स और बेहतर अनुभव देना है।
जियो की ग्रोथ के सूत्रधार
आकाश अंबानी, ईशा के जुड़वां भाई हैं और इस वक्त रिलायंस जियो इंफोकॉम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हुरुन लिस्ट में उन्हें 32वें स्थान पर रखा गया है और उनकी नेटवर्थ लगभग ₹3300 करोड़ रुपये बताई जाती है।आकाश की लीडरशिप में जियो ने 5G नेटवर्क और AI टेक्नोलॉजी को तेजी से आगे बढ़ाया है।
Keywords: Isha Akash Ambani Birthday, Isha Ambani Net Worth, Akash Ambani Jio Business, Reliance Retail And Jio Growth

