मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को छपरा जिले के मांझी क्षेत्र के नरपलिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के पिछले 20 वर्षों के शासनकाल में हुए विकास कार्यों पर जोर दिया और पिछली सरकारों पर निशाना साधा। नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को जब से हमारी सरकार बनी है, तब से बिहार में कानून का राज है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार पिछले 20 वर्षों से निरंतर विकास के काम में लगी हुई है।
2005 से पहले के बिहार की दिलाई याद
उन्होंने 2005 से पहले की स्थिति याद दिलाते हुए कहा पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में घर में बंद रहते थे, बाहर नहीं जाते थे।
समाज में कितना विवाद होता था। पढ़ाई का क्या हाल था। बहुत कम पढ़ाई होती थी। इलाज का इंतजाम नहीं था। बिजली कम जगह थी। सड़कों की हालत खराब थी।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा, “उ लोग किसी को कुछ करते थे। महिला को कुछ किया? दरअसल इस बयान के जरीए ये इशारा कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराधों की तरफ था, जिसे अक्सर राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल यानी ‘जंगल राज’ से जोड़ा जा रहा है। इस्तेमाल किया जाता है।
जंगलराज खत्म कर विकास की ओर बढ़ा बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस सभा के माध्यम से जनता को यह याद दिलाने की कोशिश की कि उनकी सरकार ने बिहार को ‘जंगल राज’ से निकालकर विकास और कानून के राज की ओर बढ़ाया है, और इसलिए उन्हें आगामी चुनाव में भी समर्थन मिलना चाहिए।
Keywords: Bihar Election 2025, JDU, Mahagathbandhan, Nitish Kumar On RJD, Nitish Kumar Rally

