पूरी दुनिया में अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई कानून बने हैं। लेकिन इसके बावजूद न तो अपराध रुकता है और नहीं अपराधी अपनी करतूतों से बाज आते हैं। अगर कहें जब इंसान ने धरती पर जन्म लिया उसी समय से अपराध भी धीरे-धीरे पनपने लगा था। जो अब वक्त के साथ अपने चरम पर पहुंच गया है। कुछ ऐसे अपराधी भी जिनके बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।आज हम दुनिया के उन सबसे बड़े खूंखार कांट्रेक्ट किलर के बारे में जानेंगे जो इंसानों की हत्या करते थे। कांट्रेक्ट किलर को सुपारी किलर के नाम से भी जाना जाता है। जिसका अर्थ है कि किसी शख्स की मौत का कॉन्ट्रैक्ट या सुपारी लेना और उसके बदले रकम लेकर उसकी हत्या करना। एक ऐसा सुपारी किलर था जिसमें एक दो नहीं बल्कि 400 लोगों की जान पैसे लेकर कर चूका था।
डेली वेबसाईट की रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड कुकलिंस्की जिसका निक नेम आइसमैन नामक एक ऐसा सुपारी किलर था जिसपर एक दो नहीं बल्कि 200 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार चूका था। अमेरिका का रहने वाले इस आइसमैन की लंबाई 6 फीट 5 इंच थी। जिसने कांट्रेक्ट किलिंग का काम तीस सालों तक किया था। सुपारी लेने के बाद अपने शिकार को बड़े ही शातिराना तरीके से मौत की नींद सुलाता था। हत्या के लिए आइसमैन आरी, कटारी, गन और साइनाईट का उपयोग करता था।रिचर्ड कुकलिंस्की की मौत 70 वर्ष की उम्र में साल 2006 में हुआ था।
हैरी द हेंचमैन – इस खूंखार कातिल के नाम 500 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने रिकॉर्ड दर्ज है। एक दौर था जब अमेरिका में गैंगवार अपने चरम पर था और एक दूसरे के अपने रास्ते से हटाने के लिए कांट्रेक्ट किलर को हायर किया जाता था।साल 1930 में अमेरिका में एक गैंग मर्डर इंक इन सभी काम को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम देने का काम किया करती थी। उसी गैंग का एक सदस्य हैरी भी था। जो पैसे मिलने के बाद कांट्रेक्ट किलिंग की जघन्य अपराध को अंजाम दिया करता था।अपने टारगेट को मारने के लिए हैरी उन्हें जिंदा दफनाना तो किसी को मारकर बर्फ में दबा दीया करता था. हैरी को उसके अपराध के लिए दर्दनाक मौत की सजा मिली थी। हैरी को साल 1941 में एक बिजली की कुर्सी पर मौत की सजा दी गई थी। हैरी जब मरा तो उसकी उम्र 31 साल की थी।
जूलियो सैंटाना एक ऐसा खूंखार किलर था जिसने 492 लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद हत्या की गिनती करना छोड़ दिया था। ब्राजील के इस खूंखार कातिल का नाम जूलियो सैंटाना था। जूलियो ने पहली हत्या का वारदात महज 17 साल के उम्र में दिया था। उसके बाद जो मर्डर का सिलसिला इसने शुरू किया वो अब फिर नहीं रुका। उसके निशाने पर राजनीति से जुड़े हुए लोग और ऐसे लोग भी होते थे जो प्यार में धोखा दिया करते थे। उसके खौफ की कहानी ऐसी थी कि उसपर एक किताब तक लिखा गया था। जिसका नाम The Name of Death है। लोगों की जान लेने वाले जूलियो को अपनी गलतियों का जब अहसास हुआ तो उसने अपराध की राह को छोड़ दिया और प्रभु की भक्ति करने लगा।
Keywords: Contract Killer, Crime History, Dangerous Killers, Supaari Killer

