- Advertisement -

फेम का नशा उतरा तो हकीकत ने तोड़ दिए सपने, जानिए कहां हैं अब वो वायरल चेहरे!

कभी सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले ये चेहरे आज गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। फेम के शिखर से नीचे गिरना कितना मुश्किल होता है, जानिए उनकी असली कहानी।

6 Min Read

एक वक्त था जब ये चेहरे सोशल मीडिया पर छाए रहते थे। लाखों फॉलोअर्स, वायरल वीडियो और हर जगह इनकी चर्चा होती थी। लेकिन वक़्त ने ऐसा पलटा खाया कि आज ये सितारे गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। डिजिटल दुनिया की चमक-धमक के पीछे छिपे इस कड़वे सच को बहुत कम लोग समझते हैं। एक पल में स्टार और अगले ही पल भुला दिए जाना, ये इस दौर की सबसे बड़ी हकीकत है। जानिए उन सोशल मीडिया सेंसेशन की कहानियां, जिन्होंने शौहरत तो पाई, लेकिन उसे संभाल न सके।

- Advertisement -
Ad image

1) भुबन बादायकर

सोशल मीडिया आज ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां कोई भी व्यक्ति रातों रात स्टार बन सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ था पश्चिम बंगाल के भुबन बदायकर के साथ, जिनका गाया गाना ‘कच्चा बादाम’ कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया। भुबन, जो पहले गांव-गांव घूमकर मूंगफली बेचते थे और गाकर ग्राहकों को बुलाते थे, अचानक वायरल हो गए। उनका अनोखा अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया और देशभर में लाखों लोगों ने उनके गाने पर रील्स बनाईं। यहां तक कि बॉलीवुड सितारों ने भी इस गाने पर डांस किया। लेकिन जितनी जल्दी उन्हें लोकप्रियता मिली, उतनी ही तेजी से वे गुमनाम भी हो गए। एक समय उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने सम्मानित भी किया था। इस वक्त भुबन पश्चिम बंगाल में अपने गांव कुरहाल जोड़ी में सोशल मीडिया की जीवन से दूर अपनी जिंदगी बीता रहे है।

2) रानू मंडल

कुछ साल पहले रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर रानू मंडल रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। उनकी सुरीली आवाज़ ने लाखों लोगों का दिल छू लिया था। उनके वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें बॉलीवुड से भी मौका मिला और सिंगर व म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने साथ एक गाना रिकॉर्ड करने का मौका दिया। कुछ समय तक वे इंटरव्यू, टीवी शोज़ और सोशल मीडिया पर छाई रहीं। लेकिन वक्त के साथ उनकी लोकप्रियता कम होती गई और वे फिर से गुमनामी में खो गईं।

- Advertisement -
Ad image

आज रानू मंडल कोलकाता के रानाघाट में एक जर्जर हालत वाले घर में रह रही हैं, जहां बेसिक जरूरतों की कमी है। उनके घर की दीवारें झड़ चुकी हैं, हर तरफ सामान फैला हुआ है और खाने-पीने तक की व्यवस्था ठीक से नहीं है। रानू बताती हैं कि उनके पास सामान रखने के लिए डिब्बे तक नहीं हैं, इसलिए सब कुछ यूं ही बिखरा पड़ा है। कभी लाखों लोगों की प्रेरणा बनने वाली रानू मंडल आज गरीबी और अकेलेपन की जिंदगी जी रही हैं। यह कहानी सोशल मीडिया की उस सच्चाई को बयां करती है, जहां शोहरत चंद पलों की होती है और फिर सब कुछ पीछे छूट जाता है।

3) सहदेव दिरदो

सहदेव दिरदो, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का एक साधारण स्कूल छात्र था, जब उसकी किस्मत एक वीडियो से रातोंरात बदल गई। साल 2021 में उसके शिक्षक ने उसे क्लासरूम में ‘बचपन का प्यार’ गाते हुए रिकॉर्ड किया, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कुछ ही दिनों में सहदेव एक नेशनल सेंसेशन बन गया। जब मशहूर रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बादशाह ने इस गाने का रीमिक्स बनाकर सहदेव के साथ एक प्रोफेशनल म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया, तो यह गाना और भी बड़ी हिट बन गया। लाखों-करोड़ों व्यूज़ और इंस्टाग्राम रील्स में इस्तेमाल होते-होते यह गाना एक आइकॉनिक इंटरनेट मोमेंट बन गया। बचपन की मासूमियत और सोशल मीडिया की ताकत का यह मेल सहदेव को टीवी शोज़, ब्रांड्स और इवेंट्स तक ले गया। हालांकि, 2021 के अंत में हुए एक गंभीर सड़क हादसे ने सबको चौंका दिया, लेकिन सहदेव ने जल्द ही इससे उबरकर फिर से अपनी एक्टिव लाइफ शुरू कर दी।

साल 2025 के मध्य तक सहदेव का इंस्टाग्राम अब भी ‘नए म्यूज़िक’ की झलक देता है। अब वह सिर्फ एक वायरल बच्चा नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ टीन परफॉर्मर बन चुका है, जिसे इंटरनेट अब भी भूला नहीं है।

सोशल मीडिया की दुनिया में रातोंरात फेमस होना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल होता है उस फेम को लंबे समय तक बनाए रखना। रानू मंडल, भुबन बदायकर और सहदेव दिरदो जैसे नाम हमें यह सिखाते हैं कि डिजिटल स्टारडम की चमक अक्सर चंद पलों की होती है। जब कैमरे बंद हो जाते हैं और लाइक्स कम होने लगते हैं, तब असली जिंदगी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग इस बदलाव को संभाल लेते हैं, तो कुछ फिर से उसी सादगी में लौट जाते हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। वायरल होना आसान है, टिके रहना कला है।

Keywords: Social Media Viral Sensation, Viral Faces, Superhit Songs, Viral Songs

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू