Bigg Boss 19: सलमान खान ने वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कहा कि घर में चहर का कहर तो देख लिया है। आता माझी सटकली वाला कांड हो गया है। चलिए घरवालों के पास जाते हैं और गर्मागरम तवे पर अपनी वीकेंड वाली रोटी सेकेंगे।
उन्होंने फरहाना से पूछा मौसम बहुत बदल गया है। बाहर बौछार हुई यहां तो बारिश हो गई। मालती से पूछा कि घर में ग्रुप बन रहा है। कौन सा ग्रुप ज्यादा बोरिंग लगा है। वहीं खुद को बैक बेंचर्स का मैं हिस्सा हूं।
एक और ग्रुप बनता- जिसमें फरहाना, नेहल और मालती होती। शहबाज से पूछा कि अगर ये बनता तो क्या नाम देते ग्रुप का। शहबाज ने कहा चुडैल, बसीर ने कहा डायन, वहीं मालती ने कहा तीन तीगाड़ा काम बिगाड़ा। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा इसलिए नहीं बना। किचन पॉलिटिक्स देखकर आई थी लेकिन डिटेल में बाहर से देखने में समझ नहीं आता।
सलमान ने घरवालों से पूछा शुरुआत से किसकी सबसे ज्यादा बज रही है?
मालती ने कहा अमाल की। इस पर सलमान ने कहा कि अभिषेक आप बताओ। मुझ पर आरोप लगा कि मैं बायस हूं अमाल के प्रति। सबसे ज्यादा तारीफ अभिषेक की हुई। आपको अलर्ट कर रहा था। वहीं नेहल को कैप्टन बनने पर बधाई दी।
मृदुल 3-4 हफ्ते से जो कह रहा था वो सब इस हफ्ते कर लिया। हाथ जोड़कर मृदुल ने अभिवादन कर थैंक्यू बोला। वहीं गौरव के गेम की भी तारीफ की। मालती को कहा कि अफसोस की आपकी तान्या के साथ नहीं जमी। तान्या को कहा आप नाक में दम करती हैं। सब आपके दौलत शोहरत से जलते हैं।
मालती से कहा किचन की ड्यूटी करो ना करो ये लोग आपको नहीं छोड़ेंगे। आपको कोई काम नहीं आता हो इस घर में आई हैं वो तो करना ही पड़ेगा।
कुछ लोगों को इन्सिक्योरिटी हुई होगी। घरवाले बताएं कि रेड फ्लैग हैं या ग्रीन फ्लैग हैं मालती। तान्या और गौरव ने रेड फ्लैग दिया। वहीं मृदुल को पहले सलमान ने थैंक्यू कहने के लिए बोला। इनकी वजह से वो अपना गेम बदल रहे हैं। इस बीच मृदुल ने मालती से हुई बहस की वजह से उन्हे रेड फ्लैग दिया। प्रणीत ने ग्रीन फ्लैग दिए। वहीं बसीर,नेहल, फरहाना और कुनिका ने मालती को रेड फ्लैग दिया। अभिषेक, अशनूर ने ग्रीन फ्लैग दिया। वहीं नीलम, शहबाज और जीशान ने ग्रीन फ्लैग दिए। अमाल ने रेड फ्लैग दिया।
Keywords: Malti Chahar, Bigg Boss, Weekend Ka Vaar, Green Flag, Red Flag, Housemates, Mirror, Reality Show, Television, Salman Khan

