- Advertisement -

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क के दौरान फूट-फूट कर रोई तान्या, मालती ने नाराजगी जाहिर कर कहा- रो लो

आगामी एपिसोड में एक रोमांचक नामिनेशन टास्क देखने को मिला। इस टास्क के लिए बिग बॉस के घर को एक डरावने खेल मैदान में बदला गया है।

2 Min Read

आगामी एपिसोड में एक रोमांचक नामिनेशन टास्क देखने को मिला। इस टास्क के लिए बिग बॉस के घर को एक डरावने खेल मैदान में बदला गया है। वर्तमान कैप्टन फरहाना भट्ट और मालती को नामिनेशन से छूट दी गई है। दोनों ने इस टास्क में डायनों की भूमिका निभाई है और वे 4 राउंड में बारी-बारी से कंटेस्टेंट्स को नामिनेट करती हैं।

- Advertisement -
Ad image

तान्या फूट-फूट कर रोई

हालांकि इस दौरान मालती और तान्या के बीच तनाव बढ़ गया क्योंकि मालती तान्या को निशाना बनाती हैं और उसे पूल में फेंक देती हैं। इस घटना के बाद तान्या फूट-फूट कर रोने लगी जब मालती ने पूछा क्यों रो रही हो। तान्या ने जबाव देती हैं मैंने सिर्फ साड़ी पहनी इसलिए पूल में फेंका इस पर मालती ने कहा कि तुमने पहले दूसरी साड़ी पहनी थी। फिर तुमने जब चेंज किया तब उसके बाद कोई कंफर्टेबल कपड़े नहीं पहने इसलिए फेंका ये सिर्फ टास्क है। तान्या ने रोते हुए कहा मां की याद आ रही है। और रोने लगती हैं। इससे नाराज मालती कहती हैं रो लो जितना रोना है।

वहीं गौरव और शहबाज समझाते हैं कि उसने जो रिजन दिया है रोकर उसे प्रूफ मत करो। तुम वही कर रही हो।

- Advertisement -
Ad image

शहबाज ने टास्क खत्म होने के बाद तान्या को समझाया कि स्ट्रॉंग बनो। तान्या कहती हैं कि हर हफ्ते टारगेट किया जा रहा है बावजूद इसके मुझसे नहीं हो रहा है। मैं कोशिश कर रही हूं।

टास्क खत्म होने के बाद बिग बॉस अनाउंसमेंट करते हैं कि इस हफ्ते अश्नूर कौर, बसीर अली, मृदुल तिवारी, प्रणीत मोरे, ज़ीशान कादरी और नीलम गिरी नॉमिनेट हैं।

Keywords: Bigg Boss 19, Tanya Mittal Crying, Malti Chahar Nomination Task, Bigg Boss 19 Nominations, Bigg Boss 19 Episode 45

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू