बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में चुनावी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की बैठकों से लेकर नेताओं के बयानों तक, हर दिन सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान देकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू के दौरान नीतीश कुमार की पार्टी JDU को लेकर बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि जेडीयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। प्रशांत ने कहा कि अगर JDU को इस बार की विधानसभा चुनाव में 25 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा चुका है और इस पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
किस आधार पर की गई भविष्यवाणी?
प्रशांत किशोर का मानना है कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। जनता JDU से अब विकल्प की तलाश में है। पिछले कुछ वर्षों में नीतीश कुमार के पाला बदलने की नीति से लोग भ्रमित और नाराज़ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब विकल्प तलाश रही है और जन सुराज इस विकल्प के रूप में उभर रहा है।
वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य
JDU के पास फिलहाल 45 विधायक हैं (2020 के चुनावों के बाद)
NDA गठबंधन में बीजेपी के पास 80 सीटें हैं और ‘हम’ पार्टी के पास 4 सीटें।
विपक्षी INDIA गठबंधन में RJD, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं, जिनके पास कुल 112 विधायक हैं।
इस बार सीधा मुकाबला NDA बनाम INDIA गठबंधन के बीच माना जा रहा है।
जन सुराज पार्टी की भूमिका
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ी है, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों से बिहार के विभिन्न जिलों में पैदल यात्राएं और जन संवाद कर रहे हैं। उनका दावा है कि वे एक नई राजनीति और सुगठित संगठन के साथ मैदान में उतरेंगे।
बता दें कि बिहार में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। जहां 6 नवंबर को पहले चरण के लिए मतदान होंगें वहीं 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए 7.42 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जनता का फैसला 14 नवंबर को काउंटिंग के बाद पता चलेगा।
Keywords: Bihar Assembly Election 2025, Bihar Election Seat Sharing, Prashant Kishor On JDU, Bihar Political Updates, Nitish Kumar JDU Meeting, INDIA Alliance Bihar, Bihar Politics 2025, Bihar Election Live News, ECI Bihar Elections

