टीवी इंडस्ट्री की मशहूर कॉमेडियन और एंटरटेनर भारती सिंह ने अपने फैंस के साथ एक बेहद प्यारी और खास खबर साझा की है। भारती ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।
भारती ने मजाकिया अंदाज़ में इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया और लिखा– हम दोबारा प्रेग्नेंट हैं।
फोटो ने लूटा लाइमलाइट
भारती और हर्ष ने एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की है, जिसमें भारती का क्यूट बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। फोटो में हर्ष ने प्यार से भारती के बेबी बंप को पकड़ा हुआ है और दोनों कैमरे के सामने खड़े बेहद खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं। फैंस ने इस फोटो को बेहद पसंद किया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ ने लिखा “गोला को बहन मिलने वाली है!” तो कुछ ने “परिवार पूरा होने जा रहा है” कहकर बधाई दी।
बेटी चाहती हैं भारती सिंह?
गौरतलब है कि भारती और हर्ष ने साल 2022 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। तब से भारती सोशल मीडिया पर अक्सर गोला के साथ फनी वीडियोज़ और क्यूट मोमेंट्स शेयर करती रही हैं।
पिछले कुछ इंटरव्यूज़ में भारती ने यह भी कहा था कि वह अगली बार एक बेटी चाहती हैं। अब जब उन्होंने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, तो फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद इस बार भारती की इच्छा पूरी हो सकती है।
नेहा कक्कड़ ने दी बधाई
भारती की पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री से लेकर कॉमेडी जगत तक के सेलेब्स ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। नेहा कक्कड़, कृष्णा अभिषेक, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, और कई सितारों ने भारती-हर्ष को बधाई दी।
Keywords: Bharti Singh Pregnant Again, Bharti Singh Baby Bump Photo, Bharti Singh Second Child, Bharti Singh Family News, Bharti Singh Son

