- Advertisement -

दिल्ली के 300 से अधिक स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी! भेजे गए ईमेल की जांच में जुटा प्रशासन, जानिए क्या है पूरा मामला?

300 से अधिक स्कूलों समेत हवाई अड्डों को बम से उड़ने का आया ईमेल, त्वरित जांच में अफवाह निकला झूठा

3 Min Read

नई दिल्ली में एक ईमेल के द्वारा एयरपोर्ट समेत 300 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी रविवार को सामने आई। धमकी के बाद उन सभी संस्थाओं की पड़ताल की गई, लेकिन वहां किसी भी प्रकार का कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिले हैं, पूरी तरह पड़ताल के बाद यह धमकी अफवाह साबित हुई है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल रविवार को दिल्ली के 300 से ज्यादा स्कूलों संस्थाओं तथा देश के कई एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकियां मिली। अधिकारियों ने बताया कि टेरराइजर्स111 ग्रुप की ओर से धमकी का ईमेल मिला है। इस ग्रुप द्वारा पहले भी इस तरह की धमकियां दी गई है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह 6:08 बजे दिल्ली के 300 से अधिक स्कूल, संस्थान और कई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी एक ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुआ था। यह धमकी दिल्ली हवाई अड्डा के साथ-साथ देश के अन्य एयरपोर्ट को भी भेजी गई थी। दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है साथ ही साथ यह भी पता करने की कोशिश की जा रही है कि यह धमकी भरा ईमेल किसके द्वारा भेजी गई है।

- Advertisement -
Ad image

एक निजी एयरलाइंस कंपनी को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें बम से उड़ने की धमकी थी। इसके बाद तुरंत त्वरित गति से पहल शुरू हो गई। प्रशासन द्वारा व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। धमकी में लिखा था कि तुम्हारे इमारतों के चारों ओर बम रखा हुआ है। तुम्हारे पास मात्र 24 घंटे का समय है, इसके बाद खूनी मंजर देखने को मिलेगा। इस तरह के धमकी भरे ईमेल द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और कुतुब मीनार के पास सर्वोदय विद्यालय जैसे संस्थान को भी मिले थे। हालांकि सघन छानबीन के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई।

अधिकारी ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिला था वहां तलाशी अभियान चलाया गया, इसके लिए पुलिस टीम अग्निशमन विभाग के जवान और बम निरोधक दस्ते तुरंत एक्टिव मोड में आ गए, लेकिन जांच पड़ताल के कहीं भी कोई संदिग्ध सामग्री प्राप्त नहीं हुई। एक सप्ताह पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी है। प्रोक्सी सर्वर के जरिए भेजे गए ईमेल के कारण इसके स्रोत को पता करना फिलहाल प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

Keywords: Threats To Schools, Rumours, Delhi Police, Cyber Crime

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू