- Advertisement -

बिग बॉस के घर में उर्फी जावेद की एंट्री, घरवालों संग खेला मजेदार गेम

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने ‘बिग बॉस’ हाउस में एंट्री लेते ही घरवालों संग खेला गेम। घरवालों ने बताया कौन सा रिश्ता पहले टूटेगा।

3 Min Read

टीवी और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की ‘बिग बॉस’ हाउस में एंट्री ने शो को और भी रोमांचक बना दिया है। अपने अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक अंदाज़ के लिए मशहूर उर्फी जब बिग बॉस के घर पहुंचीं, तो घरवालों और दर्शकों, दोनों की धड़कनें तेज़ हो गईं।

- Advertisement -
Ad image

उर्फी ने घरवालों के साथ मजेदार गेम खेला

उर्फी ने घरवालों से कहा कि मैं कुछ लोगों का नाम लूंगी और आप बताएंगे कि इनमें से किन लोगों का जो रिश्ता है वो सबसे पहले टूटेगा। इसके लिए वो अभिनूर… यानी अभिषेक और अशनूर, फ्रहनीत

यानी प्रणीत और फरहाना के साथ ही अमान्या यानी अमाल और तान्या को बुलाती हैं। जहां हार्ट का सेप बना होता है और घरवालों को एक-एक कर हथौड़े से उसे तोड़कर ये बताना होता है कि कौन सा रिश्ता सबसे पहले टूटेगा।

- Advertisement -
Ad image

फ्रहनीत (प्रणीत और फरहाना) के हार्ट को गौरव , मृदुल, आवेज तोड़ते हैं और आवेज कहते हैं- एक पे एक फ्री। वहीं बसीर ये कहते हुए हथौड़ा मारते हैं कि मेरी फरहाना को मुझसे छिना गया है।

वहीं अमान्या (अमाल और तान्या) के लिए कुनिका, शहबाज कि इतनी अमिरी नहीं झेल पाएगा कहते हुए हथोड़ा मारते हैं। वहीं तान्या कहती हैं कि मेरे पास अच्छा जवाब है जिस पर बदेशा कहते हैं मत बोलो इतनी अमीरी बर्दाश्त नहीं होगी। इसके बाद उर्फी के पूछने पर तान्या कहती हैं कि ग्वालियर से फ्लाइट लेकर आना पड़े तो भी आऊंगी और अमाल को इलाइची पानी पिलाऊंगी। इस पर उर्फी कहती हैं कि उसके घर में बहुत लोग हैं इलाइची पानी पिलाने के लिए। इस पर अमाल ये कहते नजर आए कि इसके जैसे कोई इलाइची पानी नहीं बना पाएगा। फिर क्या था सभी घरवाले हंसने लगते हैं और घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है।

वहीं अंत में आवेज के भोजपूरी और नीलम के बॉलिवुड डांस पर घरवाले जमकर डूमके लगाते नजर आए।

Keywords: Urfi Javed Bigg Boss Twist, Bigg Boss 2025 Latest News, Urfi In Bigg Boss House, Bigg Boss Drama Update, Urfi Javed Controversy, Urfi Javed Game In Bb House

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू