- Advertisement -

पाकिस्तानी सेना की ताल पर नागिन डांस करती है कांग्रेस, भारत की गरिमा को पहुंचाती है चोट- तरुण चुघ

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बिहार में RJD कार्यकर्ताओं की तरफ से PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा की रते हुए कहा जब विचार खाली हों तब सिर्फ अपमान बचते हैं...

4 Min Read

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बिहार में RJD कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने इंडी गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह गठबंधन अब मानवता, देशभक्ति, तर्क, शालीनता, मूल्यों, नीति और दृष्टिकोण से पूरी तरह वंचित हो चुका है।

- Advertisement -
Ad image

बिहार की जनता सिखाएगी सबक

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि मानवता, न देशभक्ति, न तर्क, न मर्यादा, न मूल्य, न नीति और न सोच, उनके पास इनमें से कुछ भी नहीं है और यही कांग्रेस गठबंधन की असली पहचान है। अभद्र भाषा और अश्लील राजनीति अब उनके एकमात्र हथियार बन गए हैं। लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान करने के बजाय ये जंगलराज के समर्थक लगातार गंदी भाषा और दिशाहीन बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी।

कांग्रेस और RJD का असली चेहरा

उन्होंने आगे कहा कि जब विचार खाली हों और योजनाएं खत्म हो जाएं, तब सिर्फ अपमान और अपशब्द बचते हैं। यही कांग्रेस और राजद का असली चेहरा है। बिहार की जनता अमर्यादित और अलोकतांत्रिक राजनीति करने वाले गठबंधन को करारी हार का अनुभव करवाएगी।

- Advertisement -
Ad image

‘देश को बदनाम करने का विदेशी टूलकिट चला रही है कांग्रेस’

तरुण चुघ ने कांग्रेस और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा पर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब राहुल गांधी के नेतृत्व में एक संगठित विदेशी टूलकिट के तहत भारत, भारतीयता और लोकतांत्रिक संस्थानों को बदनाम करने का अभियान चला रही है।

सैम पित्रोदा के ‘पाकिस्तान मुझे अपना घर लगता है’ बयान को लेकर चुघ ने कहा, “झूठे गुरु का झूठा चेला, यही कांग्रेस की मानसिकता का परिचय है। जो लोग पाकिस्तान को अपना घर मानते हैं, वे कभी भारत के प्रति निष्ठावान नहीं हो सकते।”

“कांग्रेस देश को बदनाम और बर्बाद करने पर तुली है”

तरुण चुघ ने कहा कि कांग्रेस अब भारत-विरोधी मानसिकता की प्रतीक बन चुकी है, जो न सिर्फ भारत के लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाती है, बल्कि शहीदों के बलिदान को भी भूल जाती है। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान की सेना के इशारों पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस पार्टी पाकिस्तानी सेना की ताल पर नागिन डांस करती है, और भारत की गरिमा को चोट पहुंचाती है। इनका एकमात्र उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करना और भीतर से कमजोर करना है।

“भारत की एकता ही बनेगी जवाब”

चुघ ने साफ कहा कि पाकिस्तान प्रेम में डूबी कांग्रेस की यह राजनीति कभी सफल नहीं होगी। भारत की जनता, भारत की एकता, और लोकतंत्र की ताकत ही इन जैसे भारत-विरोधी एजेंडों को करारा जवाब देगी। ये जो हिंसक दु:स्वप्न कांग्रेस देख रही है, वह कभी साकार नहीं होगा। भारत की मजबूती और देशवासियों की चेतना ही कांग्रेस गठबंधन की हर साजिश को नाकाम करेगी।

Keywords: Tarun Chugh on Congress, Congress Foreign Toolkit, RJD Offensive Remarks PM Modi Bihar Politics 2025, BJP vs INDI alliance

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू