बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में थंबनेल टास्क ने घर के अंदर तूफान ला दिया। कंटेस्टेंट्स को यह तय करना था कि कौन सदस्य घर के थंबनेल (मुख्य चेहरा) के लायक नहीं है। इस टास्क ने न सिर्फ कई पुराने मुद्दे उभारे, बल्कि घरवालों के छुपे हुए गिले-शिकवे भी सामने लाए।
गौरव खन्ना बने घरवालों के निशाने पर
सबसे ज्यादा नाम गौरव खन्ना का लिया गया। कई कंटेस्टेंट्स ने उन पर आरोप लगाया कि वे बैकफुट पर गेम खेलते हैं, मुद्दों से बचते हैं और गेम में कोई ठोस योगदान नहीं दे रहे।
- बसीर ने कहा: “गौरव ब्लैंकेट के अंदर तो एक्टिव हैं, लेकिन सामने से गेम नहीं खेलते।”
- अशनूर और नीलम ने कहा कि गौरव ज़रूरत पड़ने पर भी जिम्मेदारी नहीं लेते और गेम से कटा-कटा सा रहते हैं।
- अमाल ने तो यहां तक कह दिया कि गौरव बिग बॉस की रूलबुक के खिलाफ इशारों में खेलते हैं। कई टास्क के दौरान इनके इशारे देखे गए हैं जो बिग बॉस के रुल बुक के खिलाफ है। अमाल ने कहा सिर्फ अग्रेसन की बात करते हैं। मेरे।
तान्या और जीशान पर भी उठे सवाल
- नेहल, मृदुल और प्रणीत ने तान्या को निशाना बनाते हुए कहा कि वह पीठ पीछे ट्रिगर करती हैं, विक्टिम कार्ड खेलती हैं और कभी भी फ्रंटफुट पर नहीं आतीं।
- फरहाना और कुनिका ने जीशान को पीठ पीछे बात करने वाला बताया, जबकि जीशान ने पलटवार करते हुए तान्या और कुनिका पर सवाल उठाए।
मृदुल और शहबाज भी घेरे में
- तान्या ने मृदुल को “सबसे अच्छा बनने” का आरोप लगाया लेकिन उन्हें घर के किसी मुद्दे में स्टैंड लेते नहीं देखा।
- अभिषेक ने शहबाज को “सेफ गेम खेलने वाला” बताया।
- वोटिंग का नतीजा: गौरव हटाए गए थंबनेल से
- अंत में हुए वोटिंग के बाद गौरव खन्ना को सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्हें थंबनेल से बाहर कर दिया गया। इस फैसले के बाद गौरव का गेम बदलता है या नहीं।
Keywords: Bigg Boss 19 Thumbnail Task Drama,Gaurav Khanna Bigg Boss 19 Highlights, Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Update, Bigg Boss 19 Contestant Conflicts, Bigg Boss 19 Latest Episode Recap
