प्रोडक्शन हाउस वैयानती मूवीज़ ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक ऐलान करते हुए साफ़ कर दिया है कि दीपिका इस मेगा प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी। पोस्ट का लहजा कुछ नमकीन भी लगा, मानो यह इशारा हो कि दीपिका ने फिल्म के लिए पूरा कमिटमेंट नहीं दिखाया। ट्वीट में लिखा गया, “लंबे सफ़र और पहली फिल्म बनाने के बाद भी हम एक सही पार्टनरशिप नहीं बना पाए। और Kalki 2898 AD जैसी फिल्म को चाहिए पूरा समर्पण। हम दीपिका को उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।”
फैंस के रिएक्शन्स
यह ऐलान सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की नाराज़गी और कन्फ्यूज़न दोनों देखने को मिला।
किसी ने लिखा, “नाग अश्विन अब दीपिका के फैंस का गुस्सा झेलने के लिए तैयार रहें।”तो किसी ने कयास लगाया कि “ये Spirit प्रोजेक्ट का असर नहीं है, इसके पीछे कुछ और वजह होगी।”
याद दिला दें कि कुछ महीने पहले दीपिका ने प्रभास के साथ बनने वाली Spirit से भी किनारा कर लिया था। रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्होंने 8 घंटे की शूटिंग ड्यूटी, प्रॉफिट शेयरिंग और तेलुगु डायलॉग न बोलने जैसी शर्तें रखी थीं, जो डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को मंज़ूर नहीं हुईं। बाद में उनकी जगह त्रिप्ती डिमरी को कास्ट किया गया। अब सोशल मीडिया पर फैंस दीपिका के रोल के लिए नई एक्ट्रेसेज़ सजेस्ट कर रहे हैं, सुमति के रोल के लिए कीर्ति सुरेश बिल्कुल परफेक्ट होंगी।किसी ने लिखा,“@kalyanipriyan is the best choice.”
वहीं एक यूज़र ने तंज कसते हुए कहा, “अच्छा हुआ दीपिका इस फ्रैंचाइज़ से बाहर हो गईं… उनकी एक्टिंग में कोई इमोशन ही नहीं था, कुछ मिनट के रोल में भी मृणाल ठाकुर उनसे बेहतर लगीं।”
कुल मिलाकर, दीपिका पादुकोण का Kalki 2898 AD सीक्वल से बाहर होना फैंस के लिए शॉकिंग है, लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि उनकी जगह किस एक्ट्रेस को इस ब्लॉकबस्टर यूनिवर्स में जगह मिलती है।
Keywords: Deepika Padukone Out Of Kalki 2898 Ad Sequel, Deepika Padukone Exit Reason, Kalki 2898 Ad Sequel Cast, Prabhas Kalki 2898 Ad Movie, Vyjayanthi Movies Tweet On Deepika, Deepika Vs Producers Controversy, Deepika Padukone Leaves Spirit

